---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: A19 Pro चिपसेट को पावरफुल बनाएगी एडवांस एनर्जी एफिशियंसी टेक्नोलॉजी! क्या कैमरा डिजाइन में होगा धांसू बदलाव?

Apple iPhone 17 Pro Max: A19 Pro: एप्पल अपनी आगामी आईफोन सीरीज में चिपसेट को पावरफुल एडवांस एनर्जी एफिशियंसी टेक्नोलॉजी से लैस कर सकती है। इसके कैमरा डिजाइन में बदलाव हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2025 12:48 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन की अपकमिंग सीरीज को कई ऑनलाइन रेंडर्स पर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स नए अवतार में धमाका कर सकता है। कुछ समय पहले ही एप्पल ने आईफोन 16ई मॉडल को मार्केट में उतारा है। ऐसे में एप्पल फैन्स को अब अपकमिंग 17 प्रो मैक्स वेरिएंट से काफी अधिक उम्मीदें हो गई हैं। इंटरनेट पर iPhone 17 Pro Max Price को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत आईफोन 16 प्रो मैक्स से ज्यादा हो सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max की चिपसेट में मिल सकती है एडवांस एनर्जी एफिशियंसी टेक्नोलॉजी

कई हालिया लीक खबरों में बताया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में A19 Pro चिपसेट मिल सकती है। एप्पल कंपनी इसमें एडवांस एनर्जी एफिशियंसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इस वजह से प्रो मैक्स वेरिएंट की चिपसेट पावरफुल हो सकती है। लीक खबरों की मानें, तो टेक कंपनी इसमें 3 नैनोमीटर प्रोसेस स्पीड शामिल की जा सकती है।

यह एडवांस एनर्जी एफिशियंसी टेक्नोलॉजी यूजर्स को नेक्स्ट जेन सिस्टम देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, इसके साथ दमदार क्षमताओं के साथ 12GB रैम आने की संभावना है। iPhone 17 Pro Max Price 1.40 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 1.60 लाख रुपये से अधिक रहने की आशंका लगाई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
स्क्रीन6.9 इंच
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
बैटरी4700mAh
बैक कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में हो सकता है बड़ा बदलाव

वहीं, इंटरनेट पर कई लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में बैक कैमरा डिजाइन बदला जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी आगामी आईफोन 17 के टॉप वेरिएंट में कैमरा बंपर में चेंज कर सकती है। कैमरा लुक चौकोर की बजाय रेक्टेंग्लुर शेप देखने को मिल सकती है। ऐसे में कैमरा काफी आकर्षक हो सकता है। टेक कंपनी इसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ सकती है। iPhone 17 Pro Max Price आईफोन लवर्स को हताश कर सकती है। हालांकि, अभी तक आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026