---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले, LiDAR स्कैनर के साथ जीत सकता है यूजर्स का दिल, जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल अपने अपकमिंग टॉप वेरिएंट में एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले, LiDAR स्कैनर को शामिल कर सकता है। जानें इसकी लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2025 3:01 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 सीरीज का हर आईफोन लवर को इंतजार है। अगर आप स्मार्टफोन में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप जानते होंगे कि बीते दिनों ही एप्पल ने अपने कई नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें मैकबुक एयर, आईपेड शामिल है। ऐसे में लोगों के मन में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में काफी दमदार खूबियां देखने को मिलेंगी। Apple iPhone 17 Series के इस टॉप वेरिएंट में एक नहीं, बल्कि ढेर सारी यूनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Apple iPhone 17 Pro Max को स्पेशल बना सकती है एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले

अगर टेक की खबरों को लगातार पढ़ते हैं, तो आप जानते होंगे कि बीते काफी समय से Apple iPhone 17 Series को लेकर चर्चा चल रही है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर अब तक कई सारी अफवाहें बाहर आ चुकी हैं। ऐसे में अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 सीरीज से जुड़ी कुछ खूबियां लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सामने आई है।

लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इससे आईफोन यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले का इस्तेमाल किसी भी चमक, प्रतिबिंब को कम करने की क्षमता रखती है। इसका उपयोग अक्सर कार, टीवी और चश्मे की डिस्प्ले में किया जाता है। इसकी मदद से इंसान की आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है। साथ ही छोटे अक्षरों को देखना ज्यादा बेहतर होता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
बैटरी4700mah
स्क्रीन6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिल सकता है LiDAR स्कैनर

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में LiDAR स्कैनर मिल सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि LiDAR स्कैनर फोन में एक सेंसर के तौर पर मिलता है। यह लेजर की मदद से किसी जगह की दूरी और उसके साइज का अंदाजा लगा सकता है। यह सेंसर Apple iPhone 17 Series के टॉप वेरिएंट में रियर पैनल पर कैमरे के साथ आ सकता है। एप्पल आईफोन 17 सीरीज को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026