---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: अमेरिका और दुबई के मुकाबले इंडिया में कितनी होगी कीमत? लीक में सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का दाम अमेरिका और दुबई के मुकाबले इंडिया में कितनी होगा? लीक में चौंकाने वाली डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2025 1:21 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: इंटरनेट पर इतना इंतजार किसी फिल्म के लिए नहीं होता, जितना इंतजार एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए किया जा रहा है। जी हां, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के आने से पहले ही उसका जादू लोगों के दिलों में घुस गया है। इसका सबसे बड़ा सबूत है, इंटरनेट पर आगामी आईफोन 17 सीरीज को लेकर जमकर हो रहा सर्च। यह तो आप जानते ही होंगे कि आईफोन को इंडिया के साथ कई अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाता है। ऐसे में अमेरिका और दुबई में iPhone 17 Pro Max Price क्या होगी। साथ ही इन देशों की तुलना में इंडिया में आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत कितनी हो सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max की अमेरिका और दुबई के मुकाबले इंडिया में कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट आने वाली आईफोन 17 सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर काफी लोग iPhone 17 Pro Max Price जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर अभी तक कई तरह के दावें किए जा चुके हैं। हालिया लीक रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो पता चलता है कि आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत अमेरिका में बढ़ सकती हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति में बदलाव करने की वजह से इसकी कीमत में 30 से 40 फीसदी का उछाल देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में इस टॉप वेरिएंट की कीमत 2099 डॉलर यानी 1.80 लाख रुपये के करीब रह सकती है। वहीं, दुबई में इसका दाम AED 4599 यानी 1.08 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है। उधर, इंडिया में 1.45 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
स्क्रीन6.9 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में धूम मचा सकता है रेक्टेंगल कैमरा शेप

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और AI फीचर्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टेक कंपनी इसके डिजाइन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल का सपोर्ट दे सकती है। इसके कैमरा मॉड्यूल में आईलैंड का साइज बढ़ाया जा सकता है। कंपनी इसे रेक्टेंगल शेप में उतार सकती है। iPhone 17 Pro Max Price 1.45 लाख रुपये से शुरू होने की चर्चाएं हैं। मगर अभी तक आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026