---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: बस चंद दिनों बाद Launch होगा एप्पल का सबसे पावरफुल और स्मार्ट आईफोन, कैसा होगा कैमरा सेटअप? लीक हुई सेल डेट

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2025 11:52 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: अगले कुछ दिनों में एप्पल के सबसे दमदार आईफोन का इंतजार खत्म हो जाएगा। टेक कंपनी एप्पल ने अपनी नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी सितंबर में ग्लोबल लेवल पर अपना नया आईफोन लॉन्च करेगी। वहीं, इंटरनेट पर एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर काफी जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है। साथ ही एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन की संभावित सेल डेट भी लीक हो गई है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

दिग्गज टेक कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बताया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 रखी गई है। वहीं, लीक्स की मानें, तो अपकमिंग आईफोन की पहली सेल 19 सितंबर से शुरू हो सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

कई हालिया लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के दाम में कुछ इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 174999 रुपये रहने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिल सकता है नए डिजाइन का कैमरा सेटअप

पिछले कई दिनों से आगामी Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल का कैमरा सेटअप इस बार नए मॉड्यूल के साथ आ सकता है। जानकारी के अनुसार, एप्पल बैक साइड पर 48MP का ट्रिपल कैमरा हॉरिजॉन्टल डिजाइन में पेश कर सकती है। वहीं, आगे की तरफ 24MP का सेल्फी सेंसर जोड़ सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
प्रोसेसरA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.6 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में धूम मचा सकती हैं ये खूबियां

उधर, कई अन्य ताजा खबरों में दावा किया गया है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसकी पूरी संभावना है कि इसमें आईओएस 26 का सपोर्ट और M2 सेफ्टी चिप को शमिल किया जा सकता है। साथ ही एडवांस एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसमें सफारी ब्राउजर और सिरी असिस्टेंस को बेहतर करने की संभावना है। मगर अभी तक एप्पल ने किसी भी फीचर की कोई पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026