---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: संभावित कीमत का खुलासा, फोटोग्राफी के लिए आएगा खास फीचर; क्या गेमर्स को भी कुछ मिलेगा? जानें लीक डिटेल

Apple iPhone 17 Pro Max: खबरों के मुताबिक, सितंबर महीने का सबसे बड़ा और खास स्मार्टफोन एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट आते ही लोगों का दिल जीत सकता है। इसकी संभावित कीमत लीक में बाहर आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 9, 2025 4:25 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: क्या आप भी एप्पल की नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज 17 का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर में आपके लिए बहुत कुछ हो सकता है। दरअसल, टेक कंपनी अपने आगामी फोन एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में काफी खास फीचर्स जोड़ सकती है। इस तरह की खबरें आपने काफी पढ़ी या सुनी होगी। मगर एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वेरिएंट के कैमरे में दमदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 रहने की संभावना है। मगर अभी तक एप्पल ने कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 179999 रुपये से शुरू हो सकती है। बहरहाल, यह सूचना इंटरनेट पर चल रहीं तमाम अटकलों पर आधारित हैं।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की दमदार कैमरा खूबियां

जानकारी के अनुसार, आगामी Apple iPhone 17 Pro Max फोन में फोटोग्राफी के लिए स्पेशल सुविधा जोड़ी जा सकती है। इसमें कैमरा कंट्रोल बटन के साथ एक एक्सट्रा बटन आने की संभावना है। इस खास बटन के जरिए यूजर्स एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स फोन की कैमरा सेटिंग को अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। साथ ही कई एआई पावर्ड कैमरा एन्हांस्ड फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का मैक्रो सेंसर आने की चर्चा है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120 इंच
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में गेमर्स को क्या मिलेगा?

वहीं, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। फोन में 5100mAh की बैटरी के साथ 35W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। साथ में 15W का वायरलेस चार्जर आने की संभावना है। उधर, कई अन्य लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि एप्पल इसमें A19 Pro चिपसेट को शामिल करेंगी। ऐसे में यह दमदार चिप एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में मल्टीटास्किंग और गेमिंग क्षमताओं को बढ़िया तरीके से प्रदान कर सकती है। माना जा रहा है कि इससे गमिंग में काफी आनंद आ सकता है। हालांकि, अभी तक एप्पल की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026