---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: लिक्विड ग्लास डिजाइन, नए AI पावर्ड फीचर्स के साथ बनेगा सबका फेवरेट! जानें लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Apple iPhone 17 Pro Max: आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में लिक्विड ग्लास डिजाइन आने की संभावना है। इसके साथ नए AI पावर्ड फीचर्स भी धमाका कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 7:00 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल WWDC 2025 इवेंट में आईओएस 26 को लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि टेक मार्केट में सभी को उम्मीद थी कि एप्पल आईओएस 19 को पेश करेगा। मगर टेक कंपनी ने आईओएस 19 की जगह सीधे आईओएस 26 को उतार दिया। इससे साफ है कि एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन में आईओएस 26 के फीचर्स को शामिल कर सकती है। ऐसे में कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में कई धाकड़ आईओएस 26 के फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिल सकता है लिक्विड ग्लास डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max में लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया जा सकता है। लिक्विड ग्लास डिजाइन एक नई डिस्प्ले तकनीक है। इसमें आईफोन यूजर्स को Translucent Material लुक नजर आ सकता है। इस तकनीक की मदद से यूजर्स आईफोन की स्क्रीन पर मौजूद आइकन के पीछे और आसपास ऑब्जेक्ट को आसानी से देख सकते हैं। आईफोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी इस सुविधा का फायदा लिया जा सकेगा।

Apple iPhone 17 Pro Max Specifications

कई ताजा रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में कई सारे नए AI पावर्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं। एप्पल इंटेलीजेंस खूबियों के तहत इसमें एडवांस सिरी और कई नए ऐप्स मिल सकते हैं। इसमें एप्पल गेम्स का नाम भी शामिल है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इमसें दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इसमें 64MP का मेन कैमरा सेंसर जोड़ सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा64MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

जानकारी के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 169999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 2 लाख रुपये से अधिक होने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro max Launch Date in India

टेक कंपनी अगर अपने पुराने ट्रेंड पर बनी रहती है, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को सितंबर 2025 में पेश किया जा सकता है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट मिड सितंबर होने की उम्मीद है। मगर अभी तक एप्पल ने इस बारे में कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026