---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, वाईफाई 7 चिप के साथ मचेगा कोहराम! पावर एफिशियंट डिस्प्ले से हो सकता है बड़ा फायदा

Apple iPhone 17 Pro Max: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में पहली बार ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, वाईफाई 7 चिप मिल सकती है। साथ ही इसमें पावर एफिशियंट डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 15, 2025 6:47 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: क्या आप आने वाली एप्पल आईफोन 17 सीरीज के हर लीक फीचर्स को जानना चाहते हैं? अगर हां, तो इस खबर पर ध्यान दीजिए। आईफोन 17 सीरीज के टॉप वेरिएंट एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कई खास खूबियां लीक में सामने आई हैं। लीक खबरों पर ध्यान दें, तो पता चलता है कि इस अपकमिंग वेरिएंट में बेहद ही तूफानी स्पेक्स मिल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो टेक कंपनी आईफोन 17 के सबसे बढ़िया मॉडल को कैमरे को कुछ यूनिक अंदाज में बना रही है। ताकि इसमें ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा को जोड़ा जा सके।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में एंट्री लेगी वाईफाई 7 चिप

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि आगामी Apple iPhone 17 Pro Max में टेक कंपनी मेन प्रोसेसर के अलावा वाईफाई 7 चिप को भी शामिल किया जा सकता है। इस चिप की वजह से आईफोन में वाईफाई कनेक्टिविटी बेहतर और सेफ होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इससे फोन के नेटवर्क पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro Max में मिल सकती है पावर एफिशियंट डिस्प्ले

कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में पावर एफिशियंट डिस्प्ले फीचर को शामिल किया जाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की डिस्प्ले में पावर एफिशियंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस और बैटरी पावर को बेहतर किया जा सकेगा। कई खबरों में दावा किया गया है कि इस फीचर की वजह से बैटरी लाइफ बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 19
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Apple iPhone 17 Pro Max Price

ताजा लीक के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का प्राइस मौजूदा आईफोन 16 प्रो मैक्स वेरिएंट से ज्यादा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 179999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है। इसका दाम 209999 रुपये तक जा सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Release Date

दिग्गज फोन मेकर एप्पल अपनी आगामी आईफोन 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। एप्पल बीते कुछ सालों से इसी नियम पर चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की रिलीज डेट सितंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। फिलहाल इस पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026