---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max की जगह लेगा Ultra वेरिएंट? एडवांस एनिमेशन, स्क्रीन स्क्रोलिंग के लिए मिलेगा LTPO OLED पैनल! जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Pro Max: लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि मैक्स वेरिएंट की जगह Ultra मॉडल इस बार दस्तक दे सकता है। इस एडवांस एनिमेशन, स्क्रीन स्क्रोलिंग के लिए LTPO OLED पैनल मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: इस साल की मचअवेटिड स्मार्टफोन सीरीज एप्पल आईफोन 17 माना जा रहा है। बीते साल सितंबर से ही एप्पल आईफोन 17 सीरीज के चर्चे शुरू हो गए थे। इससे पता चलता है कि इंडिया के लोगों में आईफोन का कितना ज्यादा क्रेज है। ऐसे में अगर आप अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हैं, तो इस खबर को अंत तक पढ़िए। कई ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल कंपनी आईफोन 17 प्रो मैक्स की जगह Ultra वेरिएंट उतार सकती है। मैक्स मॉडल को समाप्त करके Ultra वेरिएंट को एप्पल का सबसे प्रीमियम फोन बनाने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro Max में धूम मचाएगा LTPO OLED पैनल

कई हालिया लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स इस साल दस्तक नहीं देगा। ऐसे में Ultra वेरिएंट आईफोन लवर्स का फेवरेट आईफोन बन सकता है। बताया जा रहा है कि टेक कंपनी आगामी आईफोन सीरीज में कई बदलाव कर सकती है। आगामी टॉप आईफोन वेरिएंट में एडवांस एनिमेशन मिल सकता है। इससे स्क्रीन अनुभव बढ़िया होने की उम्मीद है। साथ स्क्रीन स्क्रोलिंग के लिए LTPO OLED पैनल मिलने की संभावना है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में क्या मिलेगी 4700mAh की बैटरी?

बीते कई लीक खबरों में बताया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की जबरा डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। इस वेरिएंट में 4700mAh की बैटरी के साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर धूम मचा सकता है। इसके साथ 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की भी आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

iPhone 17 Pro Max Price in India

इंटरनेट पर घूम रही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट का दाम इस बार बढ़ सकता है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 179999 रुपये होने की चर्चा है। मगर अभी तक सारी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

टेक कंपनी एप्पल अपने आगामी टॉप वेरिएंट को सितंबर में ही ग्लोबली उतार सकती है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट सितंबर मिड में होने की संभावना है। फिलहाल एप्पल ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026