---Advertisement---

Apple iPhone 17: कुछ घंटों में समाप्त होगा आईफोन लवर्स का इंतजार, एप्पल फर्स्ट टाइम इन तूफानी फीचर्स को कर सकता है शामिल

Apple iPhone 17: एप्पल आईफोन 17 में ऐसे कई फीचर्स पहली बार मिल सकते हैं, जो आते ही आईफोन लवर्स को दीवाना बना सकते हैं। लेटेस्ट लीक्स में इसकी डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 8, 2025 11:52 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17: इस साल का सबसे बड़ा स्मार्टफोन इवेंट यानी एप्पल आईफोन 17 का मेगा इवेंट अगले कुछ घंटों में होगा। पिछले एक साल से आईफोन के दीवाने एप्पल आईफोन 17 का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल इस बार अपनी नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज में एक नया वेरिएंट जोड़ सकती है। लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन में एयर वेरिएंट को ला सकता है। साथ ही कई अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 में काफी कुछ खास रहने वाला है।

Apple iPhone 17 Launch Date

टेक कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से बताया है कि एप्पल आईफोन 17 लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 रखी गई है।

Apple iPhone 17 Price

कई लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 के दाम में थोड़ा इजाफा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 का प्राइस 89900 रुपये से स्टार्ट होने की आशंका है।

एप्पल आईफोन 17 की डिस्प्ले और बैटरी में दिख सकता है खास बदलाव

पिछली लीक्स पर भरोसा करें, तो Apple iPhone 17 की डिस्प्ले में बदलाव हो सकता है। टेक कंपनी स्क्रीन पर 120Hz की रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस दे सकती है। साथ ही स्क्रीन की सेफ्टी के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही डिस्प्ले की साइज 6.5 इंच रहने की आशंका है। वहीं, कई अन्य लेटेस्ट खबरों में दावा किया जा रहा है कि कंपनी बैटरी की क्षमता में बढ़ोतरी कर सकती है। इसकी बैटरी 4000mAh की हो सकती है। साथ ही 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरA19
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4000mAh
रियर कैमरा48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 का कैमरा सेटअप आते ही मचाएगा तहलका

उधर, कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 का कैमरा सेटअप बड़े बदलाव के साथ आ सकता है। रियर पैनल पर 48MP का डबल कैमरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल, एप्पल आईफोन 16 में 48MP और 12MP का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। वहीं, एप्पल आईफोन 17 के फ्रंट में भी 24MP का सेल्फी शूटर आने की काफी चर्चा चल रही है। मगर अभी तक एप्पल की तरफ से किसी भी फीचर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026