Apple iPhone 17e: पैसों का कर लीजिए बंदोबस्त, इस दिन से स्टार्ट होगी नए आईफोन की सेल; ये 3 अपग्रेड्स जानकर खरीदने के लिए हो जाएंगे उतावले!

Apple iPhone 17e: एप्पल आईफोन 17ई को स्टाइलिश डिजाइन और कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसकी पहली सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें कई खास खूबियां दी गई हैं।

Apple iPhone 17e

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 17e: बीते सोमवार को एप्पल ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया। फोन निर्माता ने आईफोन ई सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया। एप्पल आईफोन 17ई को लेकर काफी चर्चा चल रही है। यह नया आईफोन गूगल पर छाया हुआ है। इसके पीछे की वजह है कि इसमें जबरदस्त अपग्रेड्स किए गए हैं। ऐसे में अगर आप नया आईफोन लेना चाहते हैं, तो पहले इसकी 3 खूबियों को जान लीजिए। फिर आप इसे खरीदने के लिए उत्साहित हो सकते हैं।

Apple iPhone 17e के 3 खास अपग्रेड्स बनाएंगे दीवाने

एप्पल आईफोन 17ई में मिलते हैं ये दमदार फीचर्स

बता दें कि एप्पल आईफोन 17ई को सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर विकल्पों में उतारा गया है। इसमें 6.1 इंच की एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें सेरैमिक शील्ड का प्रोटेक्शन दिया है, ऐसे में आईफोन गिरने पर स्क्रीन को अधिक नुकसान नहीं होगा।

डिवाइस में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस आईडी को जोड़ा गया है। साथ ही फ्लैशलाइट या विज़ुअल इंटेलिजेंस टूल जैसे- शॉर्टकट को जल्दी एक्सेस करने के लिए एक्शन बटन भी दिया गया है। इसके रियर में 48एमपी का फ्यूजन कैमरा और सेल्फी के लिए 24एमपी का फ्रंट सेंसर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Photo Credit: Apple

 

क्या है प्राइस और सेल स्टार्ट होने की तारीख

अगर एप्पल आईफोन 17ई की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 64900 रुपये 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए और 512GB वेरिएंट के लिए 84900 रुपये देने होंगे। इस नए आईफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 11 मार्च से खरीद सकते हैं।

Exit mobile version