Vivo Y600: वीवो अपना बेहद पावरफुल स्मार्टफोन 30 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च कर रहा है। वीवो वाई600 5जी स्मार्टफोन की 10000mAh की बैटरी खबरों में बनी हुई है। जिन लोगों को बार-बार फोन चार्ज करने में परेशानी आती है , उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प है। अभी तक कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं।
Vivo Y600 स्मार्टफोन की बैटरी
वीवो वाई600 स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। खबरों की मानें तो इस फोन ने लगातार लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सबसे लंबे समय तक चलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसमें 45W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।
वीवो वाई600 स्मार्टफोन में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर
वीवो वाई600 स्मार्टफोन में कंपनी MediaTek Dimensity 7300e का पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है। इसकी बैटरी एफिशिएंसी 4nm है। जिसके कारण ये बहुत कम बैटरी खपत पर हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम करती है। इसमें गेमर्स के लिए Mali-G615 GPU भी मिल रहा है।
कैमरे में क्या मिल सकता है
50 MP का प्राइमरी कैमरा मिल सका है। वहीं, 2 MP का डेप्थ या मैक्रो सेंसर सेकेंडरी कैमरे के तौर पर मिल सकता है। इसमें 32 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इससे 4K या 1080p पर स्मूथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस कैमरे में एडवांस एआई मिल सकता है।
वीवो वाई600 फोन के अन्य लीक फीचर्स
- 6.84-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
- Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
- IP64 और IP65 की सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है।
वीवो वाई600 फोन की अनुमानित कीमत
अभी तक वीवो वाई600 की कीमत सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे कंपनी 28000 के आस-पास के प्राइज में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसके आने का इंतजार करना पड़ेगा।
