---Advertisement---

Apple iPhone 17e: अफोर्डेबल प्राइस में दस्तक दे सकता है अपकमिंग आईफोन; ये अपग्रेड्स मचाएंगे तहलका; क्या 2 मार्च को होगा लॉन्च?

Apple iPhone 17e: एप्पल आईफोन 17ई में एक नहीं, बल्कि कई सारे बदलाव होने का अनुमान है। इसके दमदार स्पेक्स किसी को भी दीवाना बना सकते हैं। इसका दाम भी लीक रिपोर्ट्स में रिवील हो गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 5:02 अपराह्न

Apple iPhone 17e
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17e: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक्स यानी ट्विटर पर आधिकारिक पोस्ट में बताया है कि 2 मार्च 2026 को कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17ई को कंपनी इसी दिन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। सोशल मीडिया पर इस आगामी आईफोन को लेकर काफी तरह की अटकलें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कई हाईटेक फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। यही वजह है कि इंटरनेट पर यह फोन ट्रेंड कर रहा है।

Apple iPhone 17e में मिल सकते हैं ये जबरदस्त फीचर्स

कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 17ई का बाहरी लुक 16ई जैसा ही रखा जा सकता है। मगर इसके इंटरनल स्पेक्स में काफी चेंज किया जा सकता है। टेक कंपनी इसमें ए19 चिपसेट को ही जोड़ सकती है। हालांकि, इसमें पावर एफिशियंसी को बेहतर किया जा सकता है। इससे आईफोन की ऑवलऑल स्पीड और एआई खूबियां काफी दमदार तरीके से काम कर सकती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें आईओएस 26 को ही रख सकती है। मगर इसमें काफी सुधार करने की योजना है।

एप्पल आईफोन 17ई मिलेगी सैमसंग की खास तकनीक

ताजा लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17ई में 6.1 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जो कि पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले से लैस हो सकती है। प्राइवेसी डिस्प्ले की सुविधा को सैमसंग ने हाल ही में अपनी एस26 फोन सीरीज में यूज किया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि एप्पल ने सैमसंग से यह तकनीक ली है। इस आईफोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 60Hz की रिफ्रेश रेट आ सकती है।

इसके रियर पैनल पर 48एमपी का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 20एमपी का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 4000mAh की बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। साथ में 40W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है। इसके अलावा, कंपनी इसमें थोड़े पतले बेजल, डायनामिक आइलैंड, मैगसेफ सपोर्ट और वीडियो कॉल में बेहतर फ्रेमिंग की सुविधा जोड़ सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या रह सकता है दाम?

जानकारी के अनुसार, आगामी एप्पल आईफोन 17ई का दाम 40 से 50 000 रुपये के बीच रखा जा सकता है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी पोस्ट में एप्पल आईफोन 17ई की लॉन्चिंग के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में 2 मार्च का इंतजार करना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026