---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max में धूम मचा सकते हैं ये 3 अपग्रेड्स, क्या खरीदने के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत? जानें लीक्स

Apple iPhone 18 Pro Max: अपकमिंग एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 3 खास खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इससे यूजर्स को काफी शानदार अनुभव देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2026 3:53 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max: इंटरनेट पर अगर किसी स्मार्टफोन की बात हो रही है, तो वो है एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स की। जी हां, एप्पल इसे सितंबर तक भारत समेत ग्लोबल बाजारों में उतार सकती है। मगर सोशल मीडिया पर लगातार इसकी नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपकमिंग आईफोन की सबसे खास और रोचक लीक्स जानना चाहते हैं, तो इस खबर पर खास ध्यान दीजिए। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस आगामी आईफोन में 3 आलीशान खूबियां देखने को मिल सकती हैं, जोकि सभी फैन्स को दीवाना बना सकती है।

एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिलेगी 3 चिप्स

रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में एक नहीं, बल्कि 3 चिप्स देखने को मिल सकती है। इसमें प्रमुख ए20 प्रोसेसर के साथ सी2 मॉडम और एन2 वायरलेस चिप को भी शामिल किया जा सकता है। एकसाथ 3 चिप्स से आईफोन हर मामले में तेज और बेहतर साबित हो सकता है। इससे आईफोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग पर भी अच्छा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

डायनैमिक आइसलैंड होगा छोटा

लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में डायनैमिक आइसलैंड का साइज छोटा रखा सकता है। इससे स्क्रीन पर कम जगह घेरेगा और डिस्प्ले को कुल मिलाकर ज्यादा साफ सुथरा लुक प्रदान किया जा सकेगा।

बड़ी बैटरी दूर करेगी यूजर्स की परेशानी

इसके अलावा, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि नए आईफोन में बड़ी बैटरी को जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिल सकती है। साथ ही बैटरी बैकअप भी मौजूदा सभी आईफोन्स से बेहतर होगा।

क्या प्राइस में होगी बढ़ोतरी?

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे कई ग्लोबल कारण शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1.69 लाख रुपये से हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Tools

अप्रैल 8, 2026

Redmi K90 Max

अप्रैल 7, 2026

OnePlus 16

अप्रैल 7, 2026

Oppo F33 Pro 5G

अप्रैल 7, 2026

iPhone Fold

अप्रैल 6, 2026

OPPO K15 Pro

अप्रैल 6, 2026