---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max: इंतजार का फल होगा मीठा! इस बार कुछ खास है एप्पल का प्लान, इन हाईटेक अपग्रेड के साथ जीत सकता है आपका दिल

Apple iPhone 18 Pro Max: एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को इस साल सितंबर में लॉन्च करने की योजना है। कंपनी इसमें 3 खास बदलाव कर सकती है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2026 12:06 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro Max: एप्पल की नई आईफोन सीरीज इस साल सितंबर में ही लॉन्च की जाएगी। ऐसे में अभी लगभग 5 महीने का इंतजार है। मगर इंतजार करना अच्छा साबित हो सकता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर टेक कंपनी ने खास योजना बनाई है। ऐसे में यह फ्लैगशिप फोन आते ही ग्राहकों का दिल जीत सकता है। कंपनी इसमें कई यूनिक फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन एलिमेंट जोड़ सकती है, जिससे यह अपनी अलग पहचान बना सकता है।

एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में आएगी पावरफुल चिप और नया ओएस

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया गया है कि आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में ए20 प्रो चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आईफोन यूजर्स को एक खास पावर एफिशियंसी देखने को मिल सकती, जो कि अभी तक किसी भी आईफोन में नहीं दी गई है। साथ ही कंपनी इसमें इनहाउस चिप को भी जोड़ सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें नया ओएस सिस्टम जोड़ सकती है। ऐसी पूरी संभावना है कि इसमें आईओएस 27 ओएस का सपोर्ट आ सकता है।

नए डिजाइन एलिमेंट्स और कलर विकल्प

कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में कई नए कलर ऑप्शन्स को शामिल कर सकती है। इसमें गहरे लाल, हल्के नीले, गहरे चेरी, गहरे भूरे और सिल्वर रंग के वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, बैक पैनल पर ग्लास फिनिश के साथ थोड़ा आकर्षक लुक मिलने की उम्मीद है।

कैमरा और बैटरी क्षमता में होगी बढ़ोतरी

लेटेस्ट लीक्स में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन थोड़ा सा बदल सकता है। हालांकि, कैमरा क्षमताओं में बदलाव होने की संभावना कम है। मगर कुछ एआई पावर्ड स्पेक्स मिल सकते हैं। साथ ही बैटरी भी हल्की सी बड़ी हो सकती है।

क्या है लॉन्च और प्राइस की लीक डिटेल?

उधर, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को मिड सितंबर तक भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च करने की योजना है। इसका शुरुआती दाम 169999 रुपये रखा जा सकता है। मगर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026

Artificial Intelligence

जून 5, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 5, 2026

OnePlus Turbo 6X

जून 4, 2026

Motorola Edge 70 Pro+

जून 4, 2026