---Advertisement---

Apple New AirPods के साथ TWS सेगमेंट की किंग बनेगी कंपनी! स्टाइलिश डिजाइन और USB-C चार्जिंग पोर्ट से हो सकता है लैस

Apple New AirPods: एप्पल कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि बड़ा इवेंट कब आयोजित होगा। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कंपनी अपना नया एयरपॉड्स ला रही है। इसमें यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट के साथ कई दमदार खूबियां मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 30, 2023 3:54 अपराह्न

Apple New AirPods
Follow Us
---Advertisement---

Apple New AirPods: एप्पल कंपनी के नई आईफोन सीरीज का हर किसी को इंतजार है। एप्पल ने अपनी आधिकारिक साइट पर घोषणा कर दी है कि वह 12 सितंबर को एक बड़ा इवेंट करेगा। ऐसे में जब से ये खबर सामने आई है, तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन 15 को 12 सितंबर को ही लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि एप्पल ने ऑफिशियली इस बात की जानकारी नही दी है कि इस मेगा इवेंट में क्या-क्या लॉन्च किया जाएगा।

एप्पल का नया एयरपोड्स भी हो सकता है लॉन्च

ऐसे में लॉन्च वाले दिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईफोन 15 के साथ एप्पल का नया एयरपोड्स भी उतारा जा सकता है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसमें यूएसबी सी टाइप चार्जिंग पोर्ट सपोर्ट (Apple New AirPods) दिया जाएगा। बाजार में इसका काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एयरपॉड्स सेकेंड जनरेशन होंगे। एयरपॉड्स का डिजाइन काफी आकर्षित रहने वाला है। कहा जा रहा है कि इसकी बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों ही शानदार होगी। हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

इवेंट में ये भी हो सकते हैं पेश

एप्पल इस मेगा इवेंट में नया आईओएस 17 और आईपैडओएस 17, वॉचओएस 10 और टीवीओएस 10 भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच 2 अल्ट्रा को भी लॉन्च किया जा सकता है।

जानें क्या है इवेंट की जानकारी

एप्पल ने जानकारी देते हुए कहा है कि 12 सितंबर को बड़ा इवेंट एप्पल वंडरलस्ट इवेंट 2023 (Apple Wonderlust Event 2023) किया जाएगा। एप्पल ने टाइम के बताया है कि ये इवेंट सुबह 10 बजे (भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे) होगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया एप्पल पार्क कैंपस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इसे रखा गया है। आप इस इवेंट को एप्पल की आधिकारिक साइट और एप्पल टीवी पर जाकर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026