---Advertisement---

Apple New iMac और MacBook Pro मचाएंगे मार्केट में धमाल! एडवांस चिप के साथ हो सकती है ग्रैंड एंट्री

Apple New Macbook Pro: मशहूर टेक कंपनी एप्पल नए मैकबुक प्रो और नए आईमैक के साथ बड़ा धमाका कर सकती है। इसमें एक से बढ़कर एक नए एडवांस फीचर मिल सकते हैं। देखें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 23, 2023 2:04 अपराह्न

Apple New Macbook Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple New Macbook Pro: टेक मार्केट की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एप्पल अपने यूनिक प्रोडक्ट्स के लिए काफी मशहूर है। सितंबर में ही एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया है। ऐसे में अब कंपनी अपने अगले इवेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एप्पल जल्द ही अपने नए प्रोडक्ट Apple New iMac & MacBook Pro को लॉन्च करने वाली है।

Apple जल्द लॉन्च करेगा दो नए प्रोडक्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल नया आईमैक लाने की तैयारी कर रही है, जो कि 24 इंच का होगा। साथ ही नई मैकबुक प्रो को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कई खबरों में बताया जा रहा है कि नए आईमैक में 24 इंच की स्क्रीन के साथ M2 चिप को दिया जाएगा।

नए प्रोडकट्स की संभावित लॉन्च डेट

खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल नई मैकबुक और नई आईमैक को लॉन्च करने के लिए अक्टूबर के अंत की तारीख को चुन सकती है। ये तारीख 30 या फिर 31 अक्टूबर हो सकती है। इसमें 13 इंच के नए मैकबुक प्रो में काफी एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Apple ने उतारे थे दो नए मैकबुक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल ने जनवरी 2023 में 14 और 16 इंच के दो मैकबुक लॉन्च किए थे। कंपनी ने इसमें M2 चिप दी थी। ऐसे में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस अपकमिंग मैकबुक प्रो में M3 चिप मिल सकती है। फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026