---Advertisement---

Apple Search Engine: गूगल को मात देने के लिए क्या एप्पल ला रहा खुद का सर्च इंजन? जानें क्या मिल सकता है इसमें अलग

Apple Search Engine: खबरें हैं कि एप्पल गूगल की टक्कर पर खुद का सर्च इंजन पेश कर सकती है। हाल ही में इसको लेकर Apple Hub नाम के एक्स अकाउंट पर एक सवाल पूछा गया है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 2, 2023 7:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple Search Engine: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल स्मार्टफोन के मामले में तगड़ा रुतबा रखती है। हाल ही में कंपनी की तरफ से आईफोन 15 सीरीज को कई बदलावों के साथ मार्केट में उतारा गया है। अभी इस सीरीज को लेकर लोगों पर खुमार कम हुआ नहीं था कि अब रिपोर्ट्स ने यूजर्स के लिए एक और अपडेट दे दिया है। दरअसल, हाल ही में एप्पल हब (Apple Hub) नाम के एक्स अकाउंट पर गूगल के सर्च इंजन को लेकर एक सवाल पूछा गया है। जिसके बाद खबरें चल रही हैं कि एप्पल भी अपना खुद का सर्च इंजन पेश कर सकता है।

एप्पल के सर्च इंजन को लेकर हैं खबरें

Apple Hub के एक्स अकाउंट पर एक सवाल पूछा गया है। जिसको लेकर यूजर्स के बीच खासा बज क्रिएट हो गया है। दरअसल, यहां पूछा गया है कि क्या एप्पल को खुद का सर्च इंजन लेकर आना चाहिए। बता दें, पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि एप्पल के सर्च इंजन बनाने की प्रक्रिया में माइक्रोसॉफ्ट एप्पल का सहयोग करेगी। Mark Gurman के नोट में कहा गया है कि सर्च इंजन मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगले कुछ सालों में हमें एप्पल के डिवाइसेस हमें ये देखने को मिल सकता है।

क्यों है सर्च इंजन लाने की प्लानिंग

एप्पल अपने यूजर्स को बेहतर रिजल्ट देना चाहता है और सबसे बड़ी वजह है कि कंपनी अपना खुद का सर्च इंजन बनाकर गूगल को टक्कर देना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल एप्पल कंपनी गूगल से कमीशन बेस पर कमाई करती है लेकिन जब खुद का सर्च इंजन क्रिएट हो जाएगा तो सीधे तौर पर उसके रेवेन्यू में काफी बढ़ोत्तरी होगी। इस सर्च इंजन में कंपनी AI तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही इसका एलगोरिद्म गूगल की तुलना में ज्यादा अच्छा हो सकता है।

आईफोन 15 सीरीज में आ रही है हीटिंग प्रोब्लम

पिछले महीने लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज में ओवरहीटिंग की प्रोब्लम देखने को मिल रही है, इससे जुड़े कुछ वीडियो यूजर्स ने इंटरनेट पर साझा भी किए है हालांकि, कंपनी की तरफ से इस पर जवाब दिया गया है कि आईओएस 17 में कई सारे बदलाव किए गए हैं। जिसकी वजह से ये समस्या देखने को मिल रही है। इस पर हम काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment