शेयर बाजार में सही स्टॉक चुनने में कैसे मदद कर सकता है Artificial Intelligence, क्या फिर नहीं पड़ेगी किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की जरूरत?

Artificial Intelligence: क्या आपने अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से स्टॉक मार्केट में किसी शेयर का चुनाव किया है? अगर नहीं तो इस खबर में दिए गए अहम प्वॉइंट्स के जरिए आप ऐसा कर सकते हैं।

Artificial Intelligence

Photo Credit: Google

Artificial Intelligence: अगर आप टेक इंडस्ट्री की खबरों पर नजर रखते हैं, तो अब तक आपने सैंकड़ों बार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में पढ़ या सुन लिया होगा। आप एआई की अनंत सीमाओं से वाकिफ हैं, तो आप समझ सकते हैं कि एआई किसी एक डिवाइस या सेक्टर तक सीमित नहीं है। बल्कि एआई हर क्षेत्र में अपने पैर पसार चुका है और वहां पर अपनी क्षमताओं से कई कठिन कार्यों को आसान बना रहा है। ऐसे में एआई शेयर बाजार में भी काफी जबरदस्त रिजल्ट दे सकता है। सही स्टॉक के चुनाव में एआई आपकी मदद कर सकता है।

न्यूज और सेंटिमेंट एनालिसिस

स्टॉक मार्केट में किसी सही शेयर का चुनाव करने के लिए सबसे पहले एआई की हेल्प से ताजा न्यूज और सेंटिमेंट एनालिसिस कर सकते हैं। एआई आपको सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स को स्कैन करके मार्केट सेंटिमेंट की समझ प्रदान कर सकता है। जैसे- किसी कंपनी के बारे में अचानक बुरी खबर, मतलब उसका स्टॉक गिर सकता है। वहीं, सकारात्मक खबर आने पर थोड़े समय के लिए उसका शेयर ऊपर की ओर जा सकता है।

डेटा एनालिसिस और पैटर्न की पहचान

एआई की सहायता से किसी कंपनी का डेटा एनालिसिस और उसके पैटर्न की पहचान की जा सकती है। जैसे-कंपनी का वर्तमान प्राइस, हिस्ट्री, बैलेंस शीट, प्रोफिट, उसका वॉल्यूम और आर्थिक स्थिति को जल्दी से आसान भाषा में समझा जा सकता है। साथ ही एआई आपको कंपनी के सेट पैटर्न और ट्रेंड की भी जानकारी प्रदान कर सकता है। कौन सा स्टॉक लगातार अच्छा कर रहा है और कौन सा शेयर ओवरसोल्ड हो सकता है।

एआई भविष्यवाणी

शेयर बाजार में सही स्टॉक का चुनाव करने के लिए एआई आधारित भविष्यवाणी से भी आपको मदद मिल सकती है। जी हां, आपने सही पढ़ा, एआई प्रिडिक्शन, कई एआई मॉडल्स स्टॉक के कीमत की भविष्यवाणी करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, यह 100 फीसदी सटीक नहीं होते हैं, ऐसे में इसमें हमेशा रिस्क बना रहता है। मगर आप सही दिशानिर्देशों के जरिए किसी स्टॉक को चुनने का अंतिम निर्णय ले सकते हैं।

अंत में, इस बात का ध्यान रखें कि एआई शेयर बाजार में सही स्टॉक चुनने का कोई जादुई तरीका नहीं बता सकता है। मगर अपनी क्षमता के आधार पर आपके फैसले को काफी तेज और बेहतर बना सकता है। हालांकि, फिर भी फाइनेंशियल एक्सपर्ट या शेयर बाजार के जानकारों की जरूरत समाप्त नहीं होगी।

Exit mobile version