Vivo Y600s Pro की राक्षसी बैटरी ही नहीं कैमरा और प्रोसेसर भी है बेहद स्पेशल, जानें कीमत

Vivo Y600s Pro: वीवो वाई 600s प्रो स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को हैवी बैटरी और अन्य पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में इसे जल्द पेश किया जा सकता है।

Vivo Y600s Pro

Picture Credit: Google

Vivo Y600s Pro: वीवो ने अपनी घरेलु मार्केट में एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में बहुत जल्द वीवो वाईY600s प्रो फोन लॉन्च होगा। इस मोबाइल का कैमरा ही नहीं बल्कि बैटरी और प्रोसेसर भी बेहद हाईटेक है। अगर आप  गेमिंग के साथ फोटो या फिर वीडियोग्राफी का शौक रखते हैं तो, ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।  ये एक मिड रेंज  5जी स्मार्टफोन है।

Vivo Y600s Pro  5G स्मार्टफोन में मिल रही हैवी बैटरी 

वीवो वाई 600s प्रो स्मार्टफोन में 10,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। इसमें अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें OTG रिवर्स चार्जिग का सपोर्ट मिल रहा है। बैटरी की सेफ्टी और गर्म होने से बचाने के लिए इसमें मल्टीपल सेफ्टी लेयर्स की प्रोटेक्शन मिल रहा है। सामान्य यूज पर ये बैटरी दो दिनो तक का बैकअप दे सकती है।

पावरफुल प्रोसेसर 

हैवी सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग काम के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7300e 4nm का प्रोसेसर दिया है। वहीं, गेमिंग के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 जीपीयू मिल रही है। हाई इंटरनेट स्पीड के लिए प्रोसेसर में 5G मॉडम टेक्नीक की सुविधा मिल रही है।ये बहुत ही कम बैटरी खपत पर चलता है।

वीवो वाईY600s प्रो स्मार्टफोन में मिल रहा पावरफुल कैमरा 

वीवो ने कैमरा लवर्स के लिए बेहद हाईटेक फीचर्स दिए हैं। इस फोन में 50 MP का मेन कैमरा मिल रहा है। इसके साथ f/1.8 का बड़ा अपर्चर की सुविधा दी गई है। ये नाइट और कम लाइट में भी अच्छा काम करता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 32MP का कैमरा दिया है। ये 1080p क्वालिटी तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

वीवो के नए स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और कीमत 

फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग मिल रही है। इसके साथ ही  6.83 इंच की  AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करती है। वहीं, Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम एआई से लैस मिल रहा है। वीवो वाई600s प्रो फोन को कंपनी ने चीन में 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इनकी कीमत 39000 हजार से लेकर 43300  रुपए तक है।

 

 

 

Exit mobile version