Vivo V80 5G से करें सिनैमेटिक लेवल की वीडियो शूट! फीचर्स देख स्मार्टफोन तुरंत खरीदने का करेगा मन

Vivo V80 5G : वीवो ने अपनी प्रीमयम स्मार्टफोन वीवो वी80 5जी के रुप में लॉन्च कर दिया है। इसका कैमरा और अन्य फीचर्स यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। खरीदने से पहले जानें किन लोगों के लिए ये वरदान की तरह साबित होगा।

Vivo V80 5G

Picture Credit: Google

Vivo V80 5G: वीवो ने 6 अक्टूबर 2026 को अपने प्रीमियम फोन वीवो वी80 5जी को लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने  बेहद हाईटेक कैमरे के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया है। इसे देखने के बाद आपका मन तुरंत खरीदने का करेगा। अगर कैमरे से जुड़े हुए काम करते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पावरफुल बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और तमाम तरह के नए फीचर्स मिल रहे हैं। जो यूजर को बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगे।

Vivo V80 5G स्मार्टफोन में मिल रहा पावरफुल कैमरा

वीवो वी80 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने प्रोफेशनल  फोटो और वीडियोग्राफी के लिए ZEISS-ट्यून कैमरा दिया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony LYTIA 700V सेंसर और OIS के साथ मिल रहा है।ये बिना हिले हाई क्वालिटी की वीडियो बनाने में मदद करेगा। इसके साथ ही Sony IMX882 सेंसर के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम से लैस
50MP नाइट टेलीफोटो कैमरा दे रहा है। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही फ्रंट में 50MP का ZEISS Group Selfie कैमरा दिया गया है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें मल्टीपल फोकल लेंथ पोर्ट्रेट के साथ AI क्रिएटिव टूल्स मिल रहे हैं।

वीवो वी80 5जी फोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

Vivo V80 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम एआई से लैस Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
 सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल रही है।
बैटरी और चार्जर 7200mAh की बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

 

वीवो वी80 स्मार्टफोन की कीमत और सेल

वीवो वी80 स्मार्टफोन को कंपनी ने 8GB रैम के साथ 128GB,256GB और 512GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया है। इनकी कीमत 62999, 69999 और 79999 हजार रुपए है। इस फोन की प्री-बुकंग 6 अक्टूबर 2026 से शुरु कर दी गई है। इसके साथ सेल के लिए 13 अक्टूबर 2026 से इसे ऑन लाइन और ऑफ लाइन उतारा जाएगा।

Exit mobile version