Artificial Intelligence: अधिकतर लोग स्मार्टफोन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप जैसे ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म को खोलते हैं, तो उस पर एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाली वीडियो या कंटेंट देखने को मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल को बेहतर करके उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें एआई आपकी मदद कर सकता है। आपको इस खबर से 5 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मिल सकती है। इस जानकारी के साथ आप हर महीने अपने सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल से मोटी कमाई कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस करेगा कंटेंट तलाशने में मदद
यूट्यूब और इंस्टाग्राम में से किसी भी प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने के लिए उस पर कंटेंट की गुणवत्ता काफी बढ़िया होनी चाहिए। ऐसे में आप एआई की मदद से किसी भी ट्रेंडिंग टॉपिक पर स्क्रिप्ट और वीडियो आइडिया ले सकते हैं। फिर दोनों प्लेटफॉर्म पर वायरल कंटेंट एनालाइस करें।
स्क्रिप्ट और कैप्शन में एआई से मिलेगी हेल्प
ट्रेंडिंग टॉपिक मिलने के बाद एआई की मदद से यूट्यूब वीडियो की स्क्रिप्ट और इंस्टाग्राम की रील के लिए कैप्शन लिखवा सकते हैं। साथ ही पहले 3 सेकंड के लिए हूक्स भी जोड़ सकते हैं। इससे कंटेंट अधिक पब्लिक के साथ कनेक्ट कर पाता है।
एआई से बनाएं थंबनेल और विजुअल्स
किसी भी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर की वीडियो तभी चलेगी, जब उसके विजुअल्स में दम होगा। ऐसे में एआई टूल्स की सहायता से आप थंबनेल और विजुअल्स तैयार कर सकते हैं। इसके लिए Canva और Midjourney जैसे प्लेटफॉर्म की मदद ली जी सकती है।
वॉयसओवर और वीडियो एडिटिंग में एआई
सोशल मीडिया पर किसी भी कंटेंट की जान होती है उसका नरेशन, यानी वॉयसओवर।ऐसे में वॉयसओवर के लिए एआई टूल्स की हेल्प ली जा सकती है। साथ ही वीडियो पूरी होने के बाद उसे काटने के लिए वीडियो एडिटिंग के दौरान भी एआई की मदद ले सकते हैं।
स्मार्ट रणनीति पर काम सबसे जरूरी
कई बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की अच्छे तरीके से ली गई सहायता भी कंटेंट क्रिएटर को लाभ नहीं पहुंचा पाती है। ऐसे में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने चैनल या अकाउंट को बूस्ट देने के लिए एक अलग-अलग स्मार्ट रणनीति बनाए। इस दौरान रोजाना एक या दो शॉर्ट्स या रील दोनों प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। साथ ही हफ्तेभर में 2 से 3 बड़ी वीडियो को लोड करें। इस दौरान इंसानी अनुभव के साथ एआई की क्षमता का भी इस्तेमाल करें।






