DNP India Hindi

Artificial Intelligence: केवल एआई नहीं, बल्कि ये 3 तकनीक भी जेन जी के लिए बन सकती हैं गेम चेंजर, दूर हो जाएगा नौकरी जाने का डर

Artificial Intelligence

Photo Credit: Google

Artificial Intelligence: आज के टाइम में जेन जी यानी युवा पीढ़ी के पास एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। यही वजह है कि काफी जेन जी हर काम के लिए एआई की मदद ले रही है। एआई की रफ्तार ने सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में आने वाले कुछ सालों में एआई नौकरी दिलाने में काफी अहम योगदान दे सकता है। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि भविष्य में सिर्फ एआई ही काम करेगी, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, एआई के अलावा, 3 और ऐसी तकनीक है, जो जेन जी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।

Artificial Intelligence: वेब3 और ब्लॉकचैन तकनीक

जानकारी के मुताबिक, भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ मिलकर वेब3 और ब्लॉकचैन तकनीक काफी अहम साबित हो सकती है। बता दें कि वेब3 को इंटरनेट का एडवांस वर्जन माना जा रहा है। वहीं, ब्लॉकचैन एक ऐसी तकनीक है, जिसपर किसी भी सरकार या फिर कंपनी का कंट्रोल नहीं है। ऐसे में इसमें एक बार अगर डेटा चला गया, तो उसे बदलना असंभव होता है। ऐसे में इस तकनीक के दम पर लेन-देन काफी अधिक सुरक्षित हो सकते हैं।

बायोटेक्नोलॉजी और इंसानी क्षमता में बढ़ोतरी

अगले कुछ सालों में बायोटेक्नोलॉजी की भी काफी अच्छी पकड़ देखने को मिल सकती है। इस तकनीक में जीवित कोशिकाओं, जीन, बैक्टीरिया या जैविक प्रक्रियाओं का उपयोग करके दवाइयां, फसलें, वैक्सीन, टेस्ट और मेडिकल तकनीकें बनाई जाती हैं। इसमें कोविड 19 वैक्सीन एक बड़ा उदाहरण है। साथ ही इसमें इंसानी बुद्धि को बढ़ाने की क्षमता भी होती है। ऐसे में इस तकनीक की मदद से विकलांग लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है।

डेटा इंटेलिजेंस तकनीक बढ़ाएगी अपना वर्चस्व

एआई के दौर में अगले कुछ सालों में काफी तेजी से नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में डेटा इंटेलिजेंस तकनीक अच्छी रफ्तार से गति पकड़ सकती है। आपको बता दें कि डेटा इंटेलिजेंस वह प्रक्रिया है, जिसमें कच्चे डेटा को इकट्ठा करके उसका विश्लेषण करके और एआई एनालिटिक्स की मदद से समझदारी भरे फैसले लिए जाते हैं। जैसे किसी बिजनेस को रफ्तार देनी हो या सरकारी योजना को लाना होगा। साथ ही यूजर की पसंद के अनुसार उसके सामने कंटेंट पेश करना।

Exit mobile version