Artificial Intelligence: सिर्फ एआई टूल नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी करियर तय करने में भी ले रही चैटबॉट की मदद; जानिए कैसे हो रहा बड़ा फायदा

Artificial Intelligence: युवा जेनरेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिर्फ एक टूल नहीं है, बल्कि करियर निर्धारित करने में भी काफी सहायता कर रहा है।

Artificial Intelligence

Artificial Intelligence, Photo Credit: Google

Artificial Intelligence: आजकल एआई मतलब, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का काम सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि इससे ऊपर हो गया है। एआई ने हेल्थ से लेकर आईटी सेक्टर तक में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। ऐसे में युवा पीढ़ी, जिसे आम भाषा में जेन जी भी कहते हैं, वो एआई को सिर्फ एक टूल के तौर पर नहीं देखती है, बल्कि जेन जी अपनी लाइफ से जुड़े सबसे अहम सवाल, मतलब करियर के लिए भी मदद मांग रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या वाकई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जेन जी की सही दिशा में सहायता कर रहा है? या फिर उन्हें गलत दिशा में धकेल रहा है।

Artificial Intelligence कैसे बन रहा है जेन जी का करियर एडवाइजर

युवा पीढ़ी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को एक भरोसेमंद साथी मानती है। यही वजह है कि जेन जी जेनरेशन एआई चैटबॉट्स का यूज सिर्फ सीवी बनाने के लिए नहीं कर रही, बल्कि महत्वपूर्ण सलाह लेने के लिए भी उपयोग कर रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैसे जेन जी को पहुंचा रहा है फायदा

करियर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एक मददगार साथी बन सकता है। आप भी इतना ही सोचते हैं। एआई की मदद से यूजर्स को अपने फैसले पर एक मनोवैज्ञानिक सपोर्ट मिल सकता है। ऐसे में अगर आप करियर की शुरुआत में किसी का मार्गदर्शन चाहते हैं, तो एआई टूल्स पर भरोसा कर सकते हैं। हालांकि, यह यकीन आंख बंद करके नहीं होना चाहिए। जेन जी के लिए एआई का इस्तेमाल आम जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इससे जेन जी का टाइम और मेहनत भी बचती है। मगर यह लॉन्ग टर्म में एक बड़ी गलती साबित हो सकता है। ऐसे में एआई डेटा का विश्लेषण करके जेन जी को करियर की सलाह प्रदान कर सकता है। मगर अंतिम निर्णय किसी पेशेवर सलाहकार की राय के बाद ही करना चाहिए।

Exit mobile version