---Advertisement---

Artificial Intelligence: OpenAI CEO Sam Altman ने Gen Z को चेताया, एंट्री लेवल नौकरियों पर कब्जा कर सकता है एआई, जानें पूरी खबर

Artificial Intelligence: OpenAI CEO Sam Altman ने आजकल की Gen Z जेनरेशन को एआई के अधिक इस्तेमाल पर चेतावनी दी है। एआई आने वाले कुछ महीनों में एंट्री लेवल नौकरियों पर कब्जा कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर दुनिया में कई तरह की बहस छिड़ी हुई है। एआई का बढ़ता दायरा एक तरफ लोगों के काम को आसान बना रहा है। वहीं, दूसरी ओर, इंसानों की नौकरियां खत्म कर रहा है। जी हां, एआई का लगातार विकास कुछ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, तो कुछ लोगों के लिए सबकुछ समाप्त कर रहा है। ऐसे में OpenAI के सीईओ Sam Altman ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। ‘Fortune’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Sam Altman ने कहा कि एआई पहले से ही जूनियर लेवल कर्मचारियों के काम कर सकता है। साथ ही लगातार काम करने की क्षमता आने वाली है।

Artificial Intelligence आज एक इंटर्न की तरह है- Sam Altman

‘Fortune’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Sam Altman ने स्वीकार किया है कि एआई पावर्ड सिस्टम, जो अन्य सॉफ्टवेयर टूल के साथ नौकरी से संबंधित कार्यों को पूरा कर सकते हैं। अब प्रभावी रूप से एंट्री स्तर के कर्मचारियों के समान काम कर सकते हैं। सैम ऑल्टमैन ने कहा, ‘आज एआई एक इंटर्न की तरह है, जो कुछ घंटों तक काम कर सकता है, लेकिन किसी समय यह एक अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तरह होगा, जो कुछ दिनों तक काम कर सकता है।’

चैटजीपीटी बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने आगे कहा, ‘मैं अगले साल शर्त लगा सकता हूं कि कुछ सीमित मामलों में कम से कम कुछ छोटे तरीकों से हम ऐसे एजेंट देखना शुरू कर देंगे जो, हमें नए ज्ञान की खोज करने में मदद कर सकते हैं, या उन व्यावसायिक समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।’ ऐसे में संभव है कि एआई जल्द ही एंट्री लेवल नौकरियों में इंसानों की जगह ले लेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को दोस्त मानती है Gen Z जेनरेशन

सैम ऑल्टमैन ने कहा कि Artificial Intelligence ने अभी से एंट्री लेवल कर्मचारियों की स्किल को सीखना शुरु कर दिया है। कई जेनरेशन जेड एआई ने दीवार पर लिखी बात समझ ली और अभी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ मिलकर तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया है। Gen Z के लगभग 51 फीसदी लोग एआई को अपना दोस्त या सहकर्मी मानते हैं। वहीं, मिलेनियल्स जेनरेशन के 40 फीसदी लोग एआई को अपना सहकर्मी मानते हैं। ऑल्टमैन के मुताबिक, आजकल के काफी युवा लोग चैटजीपीटी से पूछे बिना लाइफ का कोई भी फैसला नहीं लेते हैं कि उन्हें करना क्या है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026