---Advertisement---

Artificial Intelligence: गाना बनाने से लेकर प्रेजेंटेशन और फोटो क्लीन करने तक का काम करती हैं, ये 5 यूजफुल AI वेबसाइट्स

Artificial Intelligence: ये 5 वेब साइट काफी काम की वेब साइट्स हैं। इनसे आप गाना लिख सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 11, 2024 1:05 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग घंटों का काम बस एक छोटे से क्लिक में कर लेते हैं। इनसे पैसों की बचत के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। कंटेंट लिखवाने से लेकर वीडियो और फोटो बनाने का काम AI कर रहा है। हर फील्ड में AI की एंट्री हो चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अब AI गाने बनाने से लेकर आपके फेवरेट सेलिब्रेटी की आवाज निकालने तक का काम करता है।

अगर आपको भी क्रिएटिव काम काफी पसंद है तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। क्योंकि आज हम आपको 5 ऐसी सीक्रेट AI वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप कई सारे काम सिर्फ एक क्लिक से कर सकते हैं।

gamma.aap

प्रेजेंटेशन को सिर्फ एक क्लिक में बनाने के लिए आप Gamma.aap वेब साइट पर जा सकते हैं। यहां पर बस आपको अपनी प्रेजेंटेशन का टॉपिक लिखना है। उसके बाद आपको चंद मिनटों में एक बेहतरीन प्रेजेंटेशन मिल जाएगी। ये एक AI की website है। जिससे आप Powerpoint presentation और Documantation जैसे काम कर सकते हैं। ये वेबसाइट presentation PPT और PDF में डाउनलोड करने का option देती है।

ElevenLabs

ये एक ऐसी वेब साइट है। जिसकी मदद से आप किसी की भी आवाज में अपनी आवाज को कंवर्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये बिल्लुक इंसानों की आवाज को निकालता है। ये इफ टाइम का फ्री वर्ज़न के साथ आती है। ये हिंदी टेक्स्ट टू स्पीच और एआई वॉयस जेनरेटर के रुप में काम करती है।

Krea Ai

Krea Ai की मदद से आप बोलकर या लिखकर किसी भी तरह की इमेज बनवा सकते हैं। इससे बनने वाली फोटो बिल्कुल रियल लगती हैं। इसके साथ ही आप अपनी किसी ब्लर फोटो को क्लीन कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल इमेज की क्वालिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Suno AI

ये एक ऐसी AI वेब साइट है। जिसकी मदद से आप कोई भी गाना लिखवा सकते हैं। बस आपको अपने टॉपिक का एक शब्द डालना है। उसके बाद ये पूरा गाना बनाकर आपको दे देगी।

Cleanup.pictures 

इस वेब साइट का इस्तेमाल फोटो को क्लीन करने में किया जाता है। अगर आपके फोटो में कुछ चीजें हैं और उन्हें आप रिमूव करना चाहते हैं तो ये वेब साइट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां पर बस आपको अपनी वो फोटो डालनी है। जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं। इसके बाद आप उसे अपनी मर्जी से क्लीन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026