मुफ्त में सीखना चाहते हैं Artificial Intelligence? सरकार ने Google और YouTube से मिलाया हाथ; युवाओं को मिलेगा तगड़ा फायदा

Artificial Intelligence: भारत सरकार ने गूगल और यूट्यूब के साथ साझेदारी करते हुए 3 नई पहलों को शुरू किया है। इससे हजारों युवा मुफ्त में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की फील्ड में अपना भविष्य बना सकते हैं।

Artificial Intelligence

Photo Credit: Google

Artificial Intelligence: भारत सरकार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की फील्ड की अहमियत को समझते हुए उसमें काफी दिलचस्पी दिखा रही है। भविष्य में एआई का महत्व काफी ज्यादा रहने वाल है। ऐसे में हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खास जानकारी साझा करते हुए युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल, भारत सरकार ने भारतीय मीडिया, प्रसारण और डिजिटल कंटेंट के माहौल को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की घोषणा की है। साथ ही सरकार के इन कदमों से युवाओं को मुफ्त में एआई की ट्रेनिंग मिल सकती है।

Artificial Intelligence फील्ड में सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत सरकार की 3 नई पहलों की शुरुआत की गई है। इन सभी का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना और क्रिएटिव क्षेत्र को बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार ने गूगल और यूट्यूब के साथ पार्टनरशिप की है। नई 3 पहलों में गूगल और यूट्यूब के साथ साझेदारी में आईआईसीटी यानी भारतीय सृजनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से राष्ट्रीय एआई कौशल विकास पहल। वेव्स ओटीटी पर नागरिक रचनाकार मंच मायवेव्स को स्टार्ट करना।

साथ ही लोगों तक डीडी फ्री डिश सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए टेलीविजन सेटों में एडवांस ईपीजी यानी इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड और इंटरनल सैटेलाइट ट्यूनर की शुरुआत शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इन सभी पहलों को ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रसारण को मजबूत करने और मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में एआई कुशल कार्यबल का निर्माण करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। सरकार के इन कदमों से जाहिर तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फील्ड में भारत को मजबूती मिल सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सीखने के लिए 15000 उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

भारत सरकार के अनुसार, युवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का कौशल बढ़ाने के लिए टेक कंपनियों के साथ की गई साझेदारी में मीडिया क्षेत्र के 15000 प्रतिभागियों को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार ने आगे बताया है कि एआई कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण, 23 मार्च से 30 जून, 2026 तक चलेगा।इसमें गूगल करियर सर्टिफिकेट और गूगल क्लाउड जनरेटिव एआई लर्निंग पाथ के माध्यम से बुनियादी एआई प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके बाद दूसरा फेज जुलाई से दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जो रचनात्मक उद्योग के लिए एडवांस, व्यावहारिक और परियोजना आधारित विशेषज्ञता पर केंद्रित होगा।

Exit mobile version