---Advertisement---

Artificial Intelligence: क्या एआई के इस्तेमाल से Apple iPhone की बैटरी OPPO K13 5G फोन से कर पाएगी मुकाबला? जानें रिपोर्ट

Artificial Intelligence: Apple iPhone की बैटरी को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में क्या आईफोन की बैटरी OPPO K13 5G फोन से मुकाबला कर पाएगी?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2025 4:40 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि इन दिनों आईफोन 17 सीरीज को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। काफी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 17 में सबसे बड़ा सुधार बैटरी में देखने को मिल सकता है। अक्सर यूजर्स को आईफोन की कम बैटरी की शिकायत रहती है।

ऐसे में ‘Bloomberg’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लिया जाएगा। ताकि एप्पल आईफोन की बैटरी में सुधार किया जा सके। मगर सवाल यह है कि क्या आगामी आईफोन की बैटरी OPPO K13 5G फोन की बैटरी से मुकाबला कर पाएगी? मिडरेंज सेगमेंट के धाकड़ फोन ओप्पो के13 5जी मोबाइल में बढ़िया बैटरी दी गई है।

Artificial Intelligence से एप्पल आईफोन की बैटरी में होगा सुधार

‘Bloomberg’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone की बैटरी को बेहतर बनाने और उसे बेहतरीन स्थिति में रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अपडेट सभी एप्पल आईफोन को फायदा देगा। एआई के इस्तेमाल से एप्पल आईफोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को मैनेज किया जाएगा। ऐसा करने से आईफोन में बैटरी की खपत कम होगी। साथ ही बैटरी की लाइफ भी बेहतर होगी। OPPO K13 5G फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि आगामी और मौजूदा एप्पल आईफोन की बैटरी बेहतर होने के बाद भी ओप्पो के13 5जी मोबाइल से कम रहेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का फायदा आईफोन 17 एयर वेरिएंट को मिलेगा!

रिपोर्ट के अनुसार, Artificial Intelligence के जरिए Apple iPhone में टेक कंपनी के एआई इकोसिस्टम यानी एप्पल इंटेलीजेंस का विस्तार होगा। रिपोर्ट में बताया जा रहा कि iOS 19 सपोर्ट करने वाले सभी आईफोन में इस नए अपडेट को शामिल किया जाएगा। ‘Bloomberg’ रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के आगामी आईफोन 17 एयर वेरिएंट में सबसे पहले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स को जोड़ने की संभावना है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एप्पल आईफोन की बैटरी काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। मगर क्या OPPO K13 5G फोन से टक्कर ले पाएगी? इसका जवाब शायद नहीं होगा। बैटरी के मामले में एप्पल आईफोन और ओप्पो के13 5जी फोन की रेस में मिडरेंज फोन की जीत संभव है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16 5G

अगस्त 17, 2026

Moto G Max

अगस्त 14, 2026

Vivo X500

अगस्त 13, 2026

Google Pixel 11 Pro

अगस्त 13, 2026

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026