---Advertisement---

Artificial Intelligence से बदलेगा स्मार्ट डिवाइस का खेल? आपकी जिंदगी आसान बना सकते हैं ये 3 एआई प्रोडक्ट्स

Artificial Intelligence: अगर आप आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित डिवाइस से बेखबर हैं, तो आपको जानना चाहिए कि कैसे इनकी मदद से आपका काम आसान हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2026 5:25 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस होता है। आप भी यही समझते हैं? तो आप गलत हैं। दरअसल, एआई का मतलब है कि किसी साधारण डिवाइस में जान डाल देना। जी हां, स्मार्टफोन में एआई जोड़ दो, तो मोबाइल काफी खास हो जाता है। साथ ही उसका दाम भी बढ़ जाता है। ऐसे ही किसी डिवाइस में जब एआई जुड़ता है, तो वो स्मार्ट हो जाता है। ऐसे में स्मार्ट डिवाइस के इस्तेमाल से कई काम सुविधाजनक और सरल हो जाते हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि एआई अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं रहा, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के स्मार्ट डिवाइस को पूरी तरह बदल रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैसे बदल रहे हैं स्मार्ट डिवाइस की भूमिका

रोजाना की जिंदगी में आप स्मार्टफोन के बिना नहीं रह सकते हैं। ऐसे में सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों के फोन्स में काफी धांसू असिस्टेंस की सुविधा जोड़ी गई है। फोन में एआई एडिटिंग, लाइव कॉल ट्रांसलेशन समेत कई अन्य फीचर्स लोगों का काम सरल बना रहे हैं। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की वजह से टीवी, कार, और घर के गैजेट पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज और पर्सनल बन रहे हैं। अब आपको सिर्फ संकेत करना है, फिर बाकी का काम पूरा हो जाएगा। आने वाले टाइम में एआई की क्षमताओं में और बढ़ोतरी होगी, जिससे स्मार्ट डिवाइस और बेहतर होंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड डिवाइस आपके काम को बना देंगे आसान

वहीं, अगर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोडक्ट्स की बात करें, तो वैसे तो कई नाम हैं। मगर हम इसमें 3 प्रमुख एआई डिवाइस की बात करेंगे, जिनके जरिए आपकी लाइफ आसान हो सकती है।

  • एआई पावर्ड स्मार्ट स्पीकर- इस डिवाइस के जरिए आप अपनी वॉयस के जरिए प्रोडक्ट को दिशा-निर्देश दे सकते हैं। जैसे- “लाइट ऑन करो”, “मौसम बताओ” और “अलार्म सेट करो”। इनका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको अपनी जगह से उठना नहीं पड़ता है। साथ ही इस दौरान आप किसी अन्य कार्य को भी कर सकते हैं।
  • एआई रोबोट वैक्यूम क्लीनर- नॉर्मल तरीके से घर की सफाई करने में काफी समय लगता है। साथ ही यह बहुत ही मेहनत वाला काम होता है। ऐसे में अब मार्केट में कई एआई रोबोट वैक्यूम क्लीनर मौजूद हैं। इनकी मदद से आप अपने घर या दफ्तर को कुछ ही मिनटों में साफ कर या करवा सकते हैं।
  • एआई स्मार्ट वॉच- अगर आप अपनी फिटनेस और हेल्थ का अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं, तो एआई स्मार्ट वॉच को जरूर पहनना चाहिए। इसकी सहायता से आपको हार्ट रेट, नींद, रोजाना के कई अहम कार्यों की जानकारी मिलती रहेगी। इस डिवाइस की मदद से अपनी या किसी की भी सेहत का ध्यान रखा सकता है।

आखिर में, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अब स्मार्टफोन का जरूरी फीचर बन चुका है। ऐसे में नया फोन खरीदने से पहले यह चेक करें कि उसमें एआई स्पेक्स की सुविधा है या नहीं। अगर एआई फीचर्स हैं, तो आपको काफी आसानी हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Redmi Note 15 SE 5G

मार्च 28, 2026

iQOO Z11

मार्च 27, 2026

Samsung Galaxy A57 5G

मार्च 27, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026