---Advertisement---

Audible: Wear OS के लिए लॉन्च हुआ Audible app, अब स्मार्टवॉच से ही सुन सकेंगे ऑडियोबुक, जानें इस्तेमाल का तरीका

Audible: ई-कॉमर्स साइट अमेजन की पॉपुलर ऑडियोबुक सर्विस अब Wear OS के लिए लॉन्च हो चुकी है। वियर ओएस गूगल का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। जो स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस के लिए काम करता है। बता दें, इसके बारे में कंपनी की तरफ से इसी साल जुलाई में जानकारी दी गई थी और अब आकर ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 9, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Audible: ई-कॉमर्स साइट अमेजन की पॉपुलर ऑडियोबुक सर्विस अब Wear OS के लिए लॉन्च हो चुकी है। वियर ओएस गूगल का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। जो स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस के लिए काम करता है। बता दें, इसके बारे में कंपनी की तरफ से इसी साल जुलाई में जानकारी दी गई थी और अब आकर यूजर्स को खुशखबरी मिली है। अब Wear OS app गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसमें क्या कुछ खास दिया गया है। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है Audible Wear OS app

इसे लॉन्च होने के बाद ऑडिबल वियर ओएस ऐप यूजर्स को सीधे तौर पर ऑडियोबुक का चुनाव करने का ऑप्शन देता है। अब यूजर्स ऑडिबल वियर OS ऐप के जरिये अपने हाथ की कलाई पर ही अपने मनपसंद ऑडियोबुक सुन पाएंगे। ऐसा करने के लिए अब उन्हें स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी। इसमें यूजर्स को अलग-अलग कैटेगिरी के हिसाब से ऑडियोबुक देखने को मिल जाती है। इन्हें यूजर्स अपने हिसाब से डाउनलोड़ भी कर सकते हैं।

क्या हैं इसकी खासियतें

इस ऐप में फीचर्स के तौर पर भी शानदार सुविधाएं दी गई हैं। इसमें एडजस्टेबल प्ले बैक स्पीड, बुक मार्किंग, स्लीप टाइमर की सहुलियत मिलती है। यूजर्स स्मार्टवॉच के जरिये ही प्लेबैक स्पीड को मैनेज कर सकते हैं। इस ऐप में क्लीन यूजर इंटरफेस दिया गया है। जो ऑडियो लाइब्रेरी से बुक सर्च में करने में मदद करता है।

इस्तेमाल के लिए क्या करें?

इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से Audible Wear OS app इंस्टॉल करना है। इसके बाद ऑडिबल अकाउंट से इस पर साइन इन करना होगा। इसके बाद बस आपका काम हो चुका है। इतना करने के बाद सीधे स्मार्टवॉच से ही किसी ऑडियोबुक को सुन पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment