---Advertisement---

Bharat Vistar AI Tool: सरकार का तोहफा! किसानों के लिए बन सकता है गेमचेंजर, जानिए कैसे अन्नदाताओं को पहुंचाएगा तगड़ा फायदा

Bharat Vistar AI Tool: भारत सरकार ने बजट 2026 में भारत विस्तार एआई टूल को पेश किया है। इस एआई टूल के जरिए देशभर के किसानों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 12:39 अपराह्न

Bharat Vistar AI Tool
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Vistar AI Tool: भारत सरकार देश के किसानों के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है, ताकि उनकी आमदमी में इजाफा हो सके। साथ ही किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर महत्वपूर्ण योजनाएं लाती रहती है। ऐसे में इस बार के बजट में सरकार ने अन्नदाताओं को एक खास तोहफा दिया है। किसानों को बेहतर सुविधा और फायदा पहुंचाने के लिए भारत विस्तार एआई टूल को लॉन्च किया। माना जा रहा है कि एआई एकीकृत प्लेटफॉर्म किसानों की जिंदगी आसान बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही किसानों की इनकम में भी इजाफा कर सकता है।

क्या है Bharat Vistar AI Tool?

केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत विस्तार एआई टूल यानी कृषि संसाधनों तक पहुंच के लिए वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम एक आर्टिफशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कई भाषाओं वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए देश के किसान खेती को आसानी से समझ सकते हैं। इस ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें वैज्ञानिक डेटा संचालित सभी तरह की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

भारत विस्तार एआई टूल से किसानों को होंगे कई फायदे

देश के किसानों को भारत विस्तार एआई टूल के जरिए खेती की सटीक जानकारी मिल सकती है। यह टूल हर फसल की खास जानकारी दे सकता है। साथ ही मिट्टी और मौसम से जुड़ी डिटेल और कीटनाशको की पहचान के साथ उनसे होने वाली बीमारियों को भी बता सकता है। बताया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसान अपने क्षेत्र के हिसाब से मौसम की भविष्यवाणी जान सकते हैं। यह एआई टूल चेतावनी के साथ जोखिम कम करने के लिए सुझाव भी प्रदान कर सकता है।

सरकार के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म वैज्ञानिक तौर पर खेती की जमीन से जुड़ी कई जानकारियां विस्तार दे सकता है। जैसे मिट्टी, फसल, मौसम के हिसाब से कौन सी फसल कब बोनी है,सिंचाई, किस कीट नियंत्रण की जरूरत है समेत कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। यह एआई टूल हिंदी के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में काम करता है। ऐसे में किसानों को भाषा से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा, इसी प्लेटफॉर्म के जरिए भारत सरकार की कई योजनाओं की जानकारी, सलाह, कर्ज, बीमा, सब्सिडी, आवेदन और ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकेंगे।

किसानों की आय में हो सकता है इजाफा

एआई टूल देश के किसानों की इनकम बढ़ाने में भी अहम साबित हो सकता है। भारत विस्तार एआई टूल के जरिए किसानों का होने वाला जोखिम कम होगा। साथ ही फसलों का उत्पादन बढ़ सकता है। इससे किसानों की सालाना आय में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, अभी यह एआई टूल शुरुआती चरण में कुछ ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में सभी के लिए इसे रोलआउट किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Best 5 AI Courses in 2026

फ़रवरी 7, 2026

OPPO K14x

फ़रवरी 6, 2026

Vivo V70 Elite

फ़रवरी 6, 2026

Ghaziabad Sisters Suicide

फ़रवरी 6, 2026

Samsung Galaxy A07 5G

फ़रवरी 6, 2026

फ़रवरी 5, 2026