---Advertisement---

क्या एंड्रॉयड और iOS को मात देने आ रहा देसी BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम? पढ़ें, राउटर को लेकर बड़ा अपडेट

BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम के बाद अब देसी राउटर आ सकता है। इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2023 3:50 अपराह्न

BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम
Follow Us
---Advertisement---

BharOS: आईआईटी मद्रास के देसी ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS के पेश होने के बाद अब बहुत जल्द भारतीय यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एक राउटर आ रहा है। इसकी जानकारी खुद जांडके ऑपरेशंस के संस्थापक कार्तिक अय्यर ने दी है।

राउटर को लेकर बड़ा अपडेट

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यूह में उन्होंने कहा कि, “हम अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के विभिन्न वेरिएंट पर विचार कर रहे हैं। आमतौर पर अधिकांश डिवाइस राउटर के माध्यम से इंटरनेट से जुड़े होते हैं, जिसके कारण डेटा लीक होने की संभावना बढ़ जाती है।”इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “अब जब हमने फोन को सुरक्षित करने पर काम किया है, तो हम देख रहे हैं कि हम अपने कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे में अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं। यही एक कारण है कि हमने राउटर्स पर ध्यान देना शुरू किया क्योंकि वे एक महत्वपूर्ण बिंदु हैं। इसलिए हमने यह देखना शुरू किया कि हम राउटर्स में समान सुरक्षा तंत्र का उपयोग कैसे कर पाएंगे।” हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि, ये राउटर कब तक आ सकता है।

BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम

BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम का मुकाबला एंड्रॉयड और iOS से है। BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का उद्देश्य देसी ऑपरेटिंग सिस्टम लाकर भारतीय यूजर्स को डेटा सुरक्षित तकनीक तक लेकर जाना है। फिलहाल इस पर काम चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026