---Advertisement---

Flipkart पर इस दिन शुरु हो रही Big Dussehra Sale ,भर-भर कर मिलेगी छूट!

Flipkart ने Big Dussehra Sale का एलान कर दिया है। इससे बहुत ही सस्ते में सामान मिलेगा। इसका लाभ पूरे 1 हफ्ते तक उठाया जा सकता है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 20, 2023 7:55 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 10:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Dussehra Sale 2023: त्योहारी सीजन शुरु हो चुका है। ऐसे में कई सारी ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियां एक से बढ़कर एक सेल निकाल रही हैं। जिनसे सस्ते में प्रोडक्ट्स खरीदे जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से अपनी बड़ी दशहरा सेल का एलान कर दिया है। अभी हालहि में फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन सेल खत्म हुई थी। अब एक बार फिर से यूजर्स के सामने सस्ते में ब्रांडेड सामान खरीदने का मौका है।

Flipkart Big Dussehra Sale का हुआ एलान

Flipkart Big Dussehra Sale की शुरुआत 22 अक्टूबर 2023 से होगी और ये 29 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के प्राइम यूजर्स के लिए ये सेल 21 अक्टूबर यानि की कल शनिवार से शुरु हो जाएगी। अगर आपने बिग बिलियन सेल से कोई सामान नहीं खरीदा है तो इस सेल से घर ला सकते हैं। एक हफ्ते तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स को बहुत कुछ अच्छा मिलने वाला है, फिर चाहे वो स्मार्ट फोन हो या फिर कोई इलेक्ट्रोनिक सामान।सेल में सैमसंग से लेकर आईफोन तक के ट्रेंडिग स्मार्टफोन को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस सेल में सिर्फ प्रोडक्ट ही सस्ते में नहीं मिल रहे हैं। इसमें बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Flipkart Big Dussehra Sale में इस बैंक के कार्ड पर मिलेगी छूट

फ्लिपकार्ट सेल में ICICI बैंक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला है। अगर यूजर इस बैंक के कार्ड से शॉपिंग करता है तो उसे 10 प्रतिशत तक का इंस्टेट डिस्काउंट मिल जागा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट का ऑफर अलग से मिलेगा। इस सेल से फैशन और ब्यूटी दोनों के ही प्रोडक्ट काफी अच्छी छूट पर मिल रहे हैं। इस तरह आप बहुत ही सस्ते में फ्लिपकार्ट से सामान खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment