---Advertisement---

Bluesky: Elon Musk को कड़ी टक्कर देने मार्केट में आया ब्लूस्काई! क्या यूजर्स छोड़ देंगे X का साथ; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Bluesky: एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। दरअसल मस्क की X (पूर्व में ट्विटर) को कड़ी टक्कर देने के लिए Bluesky मार्केट में आ चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 17, 2024 12:49 अपराह्न

Bluesky
Follow Us
---Advertisement---

Bluesky: टेस्ला, स्पेस एक्स के मालिक एलोन मस्क की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि हाल ही में मार्केट में Bluesky ने दस्तक दे दिया है जो Elon Musk के X प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे रहे है। मालूम हो कि X ( पूर्व में ट्विटर) के तर्ज पर Bluesky आ चुका है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन 10 लाख यूजर्स Bluesky को डाउनलोड कर रहे है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एलोन मस्क की मुसीबत बढ़ सकती है।

क्या है Bluesky जो X को दे रहा है कड़ी टक्कर

गौरतलब है कि आपने और हमने हाल ही में सोशल मीडियो पेजो पर कई बार Bluesky के शब्द के आते हुए देखा होगा। बता दें कि यह Elon Musk के एक्स का एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा प्रतिदिन नए यूजर्स जुड़ रहे है। वहीं अब कई एक्सपर्टस का मानना है कि आने वाले समय में ब्लूस्काई एलन मस्क के लिए एक चिंता का विषय बन सकता है। हालांकि देखना होगा कि आने वाले समय में एलन मस्क इसपर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते है, और इस चुनौती से कैसे निपटते है।

क्या X का साथ छोड़ देंगे यूजर्स

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित हुए है। वहीं इस चुनाव में खुले तौर पर एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन दिया था। माना जा रहा है कि ब्लूस्काई की तरफ लोगों का आर्किषत होना यह एक सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है क्योंकि अमेरिका में दो गुट है जो एक डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन करते है, और दूसरा उनका विरोध करते है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि लोग X को छोड़कर ब्लूस्काई का रूख कर रहे है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यूजर्स X का साथ छोड़ देंगे, क्योकि Bluesky भी X के तरह ही कार्य करता है। वहीं बड़ी संख्या में लोग इसको डाउनलोड कर रहे है।

किसके पास है Bluesky का मालिकाना हक?

अगर Bluesky के फाउंडर की बात करें तो उनका नाम है Jack Dorsey, आपको सुन के हैरानी होगी कि Jack Dorsey X ( पूर्व में ट्विटर) के हेड रह चुके है। लेकिन साल 2024 में Jack Dorsey ने अपने आप को एक्स से अलग कर लिया था। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ब्लूस्काई या X कौन यूजर्स को अपने और आकर्षित करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026