---Advertisement---

सभी गमों को भूला देगा 100 घंटें की राक्षसी बैटरी वाला boAT का नया हेडफोन, 3000 से कम में खरीदें

boAT ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने नए Rockerz 551 ANC हेडफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है और इसे आप कई ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon और Myntra से खरीद सकते हैं

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 25, 2023 2:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

boAT Rockerz 551 ANC: वियरेबल्स और कई लाइस्टाइल गैजेट्स से लेकर म्यूजिक सेगमेंट में जानी-जाने वाली कंपनी boAT ने अपने नए ANC जैसे फीचर के साथ लॉन्च किए गए Rockerz 551 ANC हेडफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस हेडफोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था और अब आप यह हेडफोन खरीद भी सकते हैं। इसमें धांसू साउंड के साथ कई बेहतरीन फीचर देखने को मिलते हैं तो देखिए इस नए पेश हुए हेडफोन की सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: ये कर लिया तो AC की गैस के लिए नहीं बुलाना पड़ेगा मैकेनिक, चंद सेकेंड में मिलेगी राहत

boAT Rockerz 551 हेडफोन की स्पेसिफिकेशन

boAT Rockerz 551 ANC हेडफोन में कंपनी ने 35 डेसीबल शोर में कमी करने के लिए एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया है, जिससे म्यूजिक सुनते समय और किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने के दौरान बाहर का शोर कम सुनाई देगा। इस हेडफोन में बेहतर साउंड के लिए 40mm के ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं और इन ड्राइवर के जरिए इसमें थम्पिंग बेस और पंचिंग साउंड का एक्सपीरियंस मिलेगा। Rockerz 551 ANC हेडफोन में दी गई बैटरी 100 घंटे का प्लैबेक टाइम देगी और इसके अलावा यह हेडफोन स्टेलर ब्लैक और सेज ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है।

HeadphoneboAT Rockerz 551 ANC
Headphone TypeOn the Ear
ConnectivityBluetooth v5.0
Deep BassYes
MicrophoneYes
Battery Backup100Hours
Hybrid ANCUpto 35db
Driver Size40mm
Charging with Type-C10 Minutes for 10Hours Playback time
Domestic Warranty1 Year

boAT Rockerz 551 ANC हेडफोन की कीमत

boAT Rockerz 551 ANC हेडफोन को आप कई ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon और Myntra से खरीद सकते हैं और इसे 2999 रुपये कीमत पर उतारा गया है। इसके अलावा इस हेडफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है, हालांकि वहां इसकी कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट के मुकाबले थोड़ी मंहगी है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Motorola Moto E13 स्मार्टफोन को भारी छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं!

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 19, 2026

Oppo A6s 5G

मार्च 19, 2026

Realme P4 Lite 5G

मार्च 19, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 18, 2026

ChatGPT

मार्च 18, 2026

Poco X8 Pro 5G

मार्च 18, 2026