DNP India Hindi

ChatGPT Ads: OpenAI के इस फैसले से बदल सकता है चैटजीपीटी पर यूजर एक्सपीरियंस, जानें कैसे लोगों को होंगे नुकसान और फायदे

ChatGPT Ads

Photo Credit: Google

ChatGPT Ads: चैटजीपीटी को 3 सालों से अधिक हो गए हैं। मगर अभी तक इसकी तरह कोई भी दूसरा चैटबॉट इतना लोकप्रिय नहीं हुआ है। भारत में ओपनएआई ने अपने एआई टूल को मुफ्त कर रखा है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है। ऐसे में चैटजीपीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी का कंपनी फायदा उठाने की तैयारी कर रही है। ओपनएआई ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उसने अमेरिका के अंदर चैटजीपीटी पर विज्ञापन लाने की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जी हां, टेक कंपनी का यह फैसला सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए है। कंपनी के इस कदम से लोगों को नुकसान के साथ फायदे भी होंगे।

इन यूजर्स को दिखेंगे ChatGPT Ads, कंपनी ने दी जानकारी

अमेरिकी टेक कंपनी ने बताया, ‘प्लेटफॉर्म पर ऐसे विज्ञापन जो मुफ्त एक्सेस को सपोर्ट करते हैं और चैटजीपीटी जवाबों को नहीं बदलते हैं। यह टेस्ट मुफ्त और गो सब्सक्रिप्शन टियर पर लॉग-इन एडल्ट यूजर्स के लिए होगा। साथ ही, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइस और एजुकेशन टियर पर ऐड्स नहीं होंगे। ऐड्स चैटजीपीटी से मिलने वाले जवाबों पर असर नहीं डालते हैं और हम चैटजीपीटी के साथ आपकी बातचीत को एडवरटाइजर्स से प्राइवेट रखते हैं। हमारा मकसद है कि ऐड्स अधिक पावरफुल फीचर्स तक ज्यादा एक्सेस को सपोर्ट करें, साथ ही ज़रूरी और पर्सनल कामों के लिए लोगों का चैटजीपीटी पर भरोसा बनाए रखें। हम सीखने, सुनने और यह पक्का करने के लिए एक टेस्ट से शुरू कर रहे हैं कि हमें सही एक्सपीरियंस मिले।’

चैटजीपीटी पर विज्ञापन से नुकसान और फायदे

अगर आप चैटजीपीटी का रोजाना लाइफ में काफी इस्तेमाल करते हैं, तो ओपनएआई के नए फैसले से आप पर सीधा असर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, यूजर्स की बातचीत में कई बार रोक-टोक देखने को मिल सकती है। बीच में विज्ञापन आने से यूजर्स का फ्लो टूट सकता है। साथ ही यूजर्स को पहले से अधिक कठिन इंटरफेस देखने को मिल सकता है। एआई टूल में विज्ञापन आने की वजह से प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता कमजोर हो सकती है। साथ ही यूजर्स की बातचीत का ट्रेंड कंपनियां सुरक्षित रख सकती है, इससे प्राइवेसी खतरे में आसकती है।

उधर, चैटजीपीटी में विज्ञापन आने से यूजर्स को फायदे भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इससे चैटजीपीटी पर फ्री यूजर्स को बिना पैसे दिए प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर और नई फीचर्स पर खर्च करने में समर्थ बनाता है। हालांकि, ये फायदे यूजर्स से अधिक एआई कंपनी को अधिक मिलेंगे।

Exit mobile version