---Advertisement---

इस मामले में ChatGPT से दस कदम आगे है Bing Chat, किसको यूज करना होगा फायदेमंद

ChatGPT vs Bing Chat: ये दोनों चैटबॉट काफी चर्चित हैं। यहां इन दोनों ही बॉट्स के बीच कुछ अंतर बताए गए हैं। जिनसे आपको समझ में आ जाएगा कि कौन सा प्लेटफॉर्म बेस्ट है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 21, 2023 8:09 अपराह्न

ChatGPT vs Bing Chat
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT vs Bing Chat: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का विकास तेजी से हो रहा है और यही वजह मार्केट में अनेकों चैटबॉट्स आ चुके हैं। जो एक से बढ़कर एक रिजल्ट देते हैं। ऐसे में लोगों को कन्फ्यूजन होता है कि उन्हें किस चैटबॉट का इस्तेमाल करना चाहिए। हम यहां ChatGPT और Bing Chat के बारे में बताने वाले हैं कि कौन सा चैटबॉट वाकई परफेक्ट है और किसमें सुधार कि गुंजाइश है।

दोनों में कौन सा चैटबॉट सटीक

सटीकता और जानकारी के मामले में देखेंगे तो माइक्रोसॉफ्ट का Bing Chat हाई क्वालिटी रिजल्ट्स दिखाता है। इसको चैट यूजर्स को रिजल्ट देने के लिए बिंग चैट इंटरनेट से जानकारी हासिल करता है। जबकि चैट जीपीटी के पास 2021 के बाद की ही जानकारी उपलब्ध है। चैट जीपीटी के दो मॉडल मौजूद है। जिसका पहला वर्जन 3.5 वर्जन है। दूसरा वर्जन पेड है जो कि Chat GPT 4 है। हालांकि, बिंग चैट में माइक्रोसॉफ्ट Edge, Google Crome और Safari का फ्री एक्सेस मिलता है। दूसरा है जब भी हम बिंग चैट से कुछ पूछते हैं तो वह ये भी दिखाता है कि उसने कहां-कहां से जानकारी ली है यानी ये रेफरेंस भी दिखाता है हालांकि चैट जीपीटी इस मामले में कमजोर पड़ जाता है।

Bing Chat की खास बातें

  • यह माइक्रोसॉफ्ट सर्च इंजन, सफारी और क्रोम के साथ इंटीग्रेटेड है।
  • यह वेब सर्च के आधार पर काम करता है और लिंक भी रिकमंड करता है।
  • DALL·E 3 का इस्तेमाल करके दिए गए प्रोम्ट के आधार पर ईमेज भी जनरेट कर सकता है।
  • यहां कंटेट को कॉपी कर सकते हैं।
  • इसे यूज करने के लिए पैसा नहीं देना पड़ता है।

ChatGPT में क्या मिलता है अलग?

चैट जीपीटी दो वर्जन में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। पहला 3.5 है जिसे फ्री में यूज किया जा सकता है। जबकि दूसरा वर्जन चैट जीपीटी 4 है। जिसके लिए सब्सक्रिप्शन देना होता है। ये बॉट एंड्रॉइड, आईओएस और एपीआई के साथ काम करता है। DALL·E 3 के जरिये इमेज जनरेट कर सकता है। इसमें यूजर्स को प्लस मॉडल को यूजर करने के लिए $20 पर मंथ देने होते हैं।

चैटबॉट से क्या-क्या कर सकते हैं?

  • कोड लिखवा सकते हैं।
  • प्रोडक्ट्स डिस्क्रिप्शन लिखने में मदद मिल सकती है।
  • ईमेल ड्राफ्ट कर सकते हैं।
  • ब्लॉग पोस्ट लिखवा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • ट्रांसलेशन करवा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026