Cyber ​​Crime: अलर्ट! WhatsApp E-Challan Scam कर सकता है आपकी जेब खाली, बचने के लिए इन सेफ्टी टिप्स को रखें याद

Cyber ​​Crime: आप WhatsApp E-Challan Scam के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो हो सकता है कि इसके अगले शिकार हो जाएं। जानिए कैसे इस Cyber Scam से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Cyber ​​Crime

Photo Credit: Google

Cyber ​​Crime: आपके पास कोई न कोई टू व्हीलर तो होगा ही। यह भी हो सकता है आप अपनी कार से सफर करते हो। ऐसे में वाहन चलाते वक्त अगर रोड पर किसी ट्रैफिक नियम की अनदेखी हो जाए तो फौरन चालान काट दिया जाता है। डिजिटल दौर में यह काम पहले से ज्यादा आसान हो गया है। मगर इन सबके बीच साइबर क्राइम के मामले बहुत बढ़ गए हैं।

इन दिनों WhatsApp E-Challan Scam काफी लोगों के साथ हो रहा है। अगर आप वॉट्सऐप ई चालान स्कैम के बारे में नहीं जानते हैं तो आप भी जानकारी के अभाव में Cyber Scam के शिकार हो सकते हैं। नीचे खबर में जानिए साइबर स्कैम से किस तरह से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Cyber ​​Crime का नया हथकंडा, जानें WhatsApp E-Challan Scam

जैसे-जैसे ऑनलाइन तरीकों से हर काम को निपटाने की सुविधा मिल रही है। वैसे-वैसे
साइबर क्राइम करने वाले जालसाज इसके नए तरीकों को इजाद कर रहे हैं। वॉट्सऐप ई चालान स्कैम जितना आसान लगता है। यह हकीकत में काफी खतरनाक साबित होता है। साइबर स्कैम करने वाले लोग WhatsApp पर वाहन के फर्जी चालान की रसीद भेजते हैं।

ऐसे में अधिकतर लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पाते कि इससे Cyber Scam भी हो सकता है। जी हां, Cyber ​​Crime करने वाला गिरोह एकदम असली की तरह लगने वाला ऑनलाइन चालान लोगों को भेजते हैं। इसके बाद जैसे ही उस फाइल पर क्लिक किया जाता है तो यूजर का डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों को खाली कर देते हैं।

कैसे अंजाम दिया जाता है WhatsApp E-Challan Scam?

Cyber Scam से सुरक्षित रहने के लिए इन टिप्स को रखें याद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version