---Advertisement---

Cyber ​​Crime: सतर्क! आप भी मंगवाते हैं ऑनलाइन फूड तो मिनटों में गंवा सकते हैं सारा पैसा, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये प्वॉइंट्स

Cyber ​​Crime: इन दिनों Online Cyber Scam के कई मामले सामने आ रहे हैं। अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो आप भी Cyber Fraud के शिकार हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2025 7:20 अपराह्न

Cyber ​​Crime
Follow Us
---Advertisement---

Cyber ​​Crime: अगर आप स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो यकीन मानिए आप किसी भी समय साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, स्मार्टफोन के जरिए आजकल कई सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं। जैसे- ऑनलाइन पेमेंट करना, ऑनलाइन शॉपिंग करना या फिर कोई किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैसों का लेन-देन करना आदि। इन सब कामों के दौरान भी साइबर क्राइम की घटना हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं तो भी Cyber Fraud के जाल में फंस सकते हैं। Online Cyber Scam के ताजा मामले ने सबको चकित कर दिया है।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले इस Cyber ​​Crime से रहें सावधान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर अपराधी ऐसे लोगों को चुनते हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल में कोई ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया हो। इसके बाद उन्हें कॉल या मैसेज के जरिए साइबर क्राइम के झांसे में फंसाते हैं। Cyber Fraud करने वाला गैंग लोगों से ठगी करने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाता है। जैसे कि ऑनलाइन खाना मंगवाने के दौरान उस पैकेज में कुछ संदिग्ध चीजें भी शामिल थी। साइबर फ्रॉड करने वाले कई बार ड्रग्स लेने का भी आरोप लगाते हैं। अक्सर लोग परेशान होकर Online Cyber Scam का शिकार हो जाते हैं। अगर लोगों को सही जानकारी हो तो कोई भी ऑनलाइन साइबर स्कैम में नहीं फंसेगा।

किस तरह से होता है यह Cyber ​​Crime

साइबर क्राइम करने वाला खुद को कई बार बड़ा सरकारी अधिकारी बताता है। ऐसे में काफी लोग उसके नकली दस्तावेजों पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसा होने के बाद जालसाजों के लिए Cyber Fraud करना आसान हो जाता है। जालसाज साइबर फ्रॉड करने के लिए लोगों को पुलिस की धमकी भी देता है। पुलिस का नाम सुनते ही लोग घबराकर अपनी संवेदनशील जानकारी साइबर ठग को दे देते हैं। ऐसे में उनके साथ Online Cyber Scam हो जाता है। ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के लिए नीचे बताई गई खास बातों का ध्यान रखना है।

याद रखिए ये बातें, Cyber Fraud से रहेंगे सुरक्षित

  • ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान मोबाइल पर यकीन न करें।
  • Cyber ​​Crime से आसानी से सुरक्षित रहा जा सकता है। बस आपको थोड़ी सी सतर्कता दिखानी है।
  • साइबर फ्रॉड की घटनाएं कई बार छोटी-मोटी लापरवाही की वजह से भी होती हैं।
  • Online Cyber Scam से सेफ रहने के लिए किसी भी अनजान नंबर से कॉल पर ज्यादा देर तक बात न करें।
  • साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के लिए कॉल या फिर मैसेज पर अगर कोई पैसों की मांग करता है तो उस पर यकीन न करें।
  • किसी भी अनजान इंसान के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, ईमेल आईडी, बैकिंग डिटेल आदि शेयर न करें।
  • अगर कुछ भी अजीब या संदिग्ध लगे तो फौरन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026