Cyber ​​Crime: सतर्क! आप भी मंगवाते हैं ऑनलाइन फूड तो मिनटों में गंवा सकते हैं सारा पैसा, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये प्वॉइंट्स

Cyber ​​Crime: इन दिनों Online Cyber Scam के कई मामले सामने आ रहे हैं। अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो आप भी Cyber Fraud के शिकार हो सकते हैं।

Cyber ​​Crime

Photo Credit: Google

Cyber ​​Crime: अगर आप स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो यकीन मानिए आप किसी भी समय साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, स्मार्टफोन के जरिए आजकल कई सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं। जैसे- ऑनलाइन पेमेंट करना, ऑनलाइन शॉपिंग करना या फिर कोई किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैसों का लेन-देन करना आदि। इन सब कामों के दौरान भी साइबर क्राइम की घटना हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं तो भी Cyber Fraud के जाल में फंस सकते हैं। Online Cyber Scam के ताजा मामले ने सबको चकित कर दिया है।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले इस Cyber ​​Crime से रहें सावधान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर अपराधी ऐसे लोगों को चुनते हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल में कोई ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया हो। इसके बाद उन्हें कॉल या मैसेज के जरिए साइबर क्राइम के झांसे में फंसाते हैं। Cyber Fraud करने वाला गैंग लोगों से ठगी करने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाता है। जैसे कि ऑनलाइन खाना मंगवाने के दौरान उस पैकेज में कुछ संदिग्ध चीजें भी शामिल थी। साइबर फ्रॉड करने वाले कई बार ड्रग्स लेने का भी आरोप लगाते हैं। अक्सर लोग परेशान होकर Online Cyber Scam का शिकार हो जाते हैं। अगर लोगों को सही जानकारी हो तो कोई भी ऑनलाइन साइबर स्कैम में नहीं फंसेगा।

किस तरह से होता है यह Cyber ​​Crime

साइबर क्राइम करने वाला खुद को कई बार बड़ा सरकारी अधिकारी बताता है। ऐसे में काफी लोग उसके नकली दस्तावेजों पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसा होने के बाद जालसाजों के लिए Cyber Fraud करना आसान हो जाता है। जालसाज साइबर फ्रॉड करने के लिए लोगों को पुलिस की धमकी भी देता है। पुलिस का नाम सुनते ही लोग घबराकर अपनी संवेदनशील जानकारी साइबर ठग को दे देते हैं। ऐसे में उनके साथ Online Cyber Scam हो जाता है। ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के लिए नीचे बताई गई खास बातों का ध्यान रखना है।

याद रखिए ये बातें, Cyber Fraud से रहेंगे सुरक्षित

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version