iPhone Duo : एप्पल ने अभी हालिह में 9 सितंबर 2026 को अपनी आईफोन 18 सीरीज के साथ पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत लगभग भारत में 3 लाख के आस-पास है। लेकिन फिर भी लोग इसे खरीद रहे हैं। इस फोन की डिलीवरी 23 अक्टूबर से शुरु हुई है। लेकिन यूजर्स परेशान हो गए हैं। दरअसल, काफी लोगों ने शिकायत की है कि, वो जैसे ही एप्पल आईफोन डुओ को खोल रहे वैसे ही, इसकी स्क्रीन टूट रही है। क्योंकि ये फोल्डेबल फोन है। इसीलिए इसे फोल्ड करने के बाद यूजर्स को टूटने और और चटकने की समस्या आ रही है। एक साथ कई यूजर्स ने जब शिकायत की तो कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए यूजर्स को नया फोन देने का एलान किया है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो, एप्पल का नया फोल्डेबल फोन मुफ्त में लेने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
iPhone Duo के टूटने पर कंपनी से कैसे मुफ्त में लें नया एप्पल फोल्डेबल फोन?
आईफोन डुओ की स्क्रीन बीच से टूटने पर इसको रिप्लेस करने से पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें। ये आप iCloud या Mac/PC से कनेक्ट करके ये ले सकते हैं। वहीं, एप्पल के सर्विस सेंटर पर टूटे फोल्डेबल फोन को ले जाने से पहले दूसरे फोन से इसकी क्लियर फोटो जरुर खींच लें और समस्या की वीडियो भी बना लें। आप अपनी कंप्लेट को Apple Support ऐप या या फिर एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके साथ ही सर्विस सेंटर जाते हुए ऑरिजन बिल जरुर साथ रखें। सर्विस सेंटर पर AppleCare Warranty क्लेम करने से पहले मोबाइल चेक किया जाएगा कि, कहीं ये गिरा तो नहीं है। अगर फोन में कोई फिजिकल डैमेज नहीं है तो फ्री में रिप्लेसमेंट मिल जाएगा।
एप्पल आईफोन डुओ की कीमत और क्रीज टूटने का कारण
एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन को कंपनी ने 299900 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसमें यूजर को 256GB की स्टोरेज मिलती है। लेकिन लगभग 3 लाख के फोन में खराबी आने लगी है। इसका फोल्ड खुलते ही टूट रहा है। ऐसा हिंज मैकेनिज्म के कारण हो रहा है। इसकी स्क्रीन पर खुलते और बंद होते हुए बहुत दबाव पड़ रहा है। जिसके कारण ये समस्या आ रही है। स्क्रीन के बीच की क्रीज का इस तरह से टूटना कंपनी के लिए चुनौती खड़ी कर रहा है। क्योंकि एप्पल को दुनिया की एक बड़ी टेक कंपनी के रुप में देखा जाता है। ऐसे में पहले ही फोल्डेबल फोन में आती खराबी कंपनी की क्वालिटी और टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े कर रही है।







