---Advertisement---

Dream Cricket 24: लॉन्च हुआ 3D के साथ क्रिकेट मोबाइल गेम, यहां जानें रजिस्टर करने का पूरा प्रोसेस

Dream Cricket 24: इस मोबाइल गेम में 3D के साथ गेमिंग का मजा ले पाएंगे। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। फिलहाल ये एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मौजूद है जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए भी ये पेश कर दिया जाएगा। यहां इस पर रजिस्टर करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अगस्त 31, 2023 1:50 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 2:21 अपराह्न

Dream Cricket 24
Follow Us
---Advertisement---

Dream Cricket 24: अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो ये खबर निश्चित तौर पर आपको खूशी से भर सकती है क्योंकि हाल ही स्पोर्ट टेक्नोलॉजी के द्वारा क्रिकेट के शौकीनों के लिए Dream Cricket 24 नाम का एक ऐप लॉन्च किया गया है। कुछ दिनों पहले कंपनी की साइट पर इसका सिनेमेटिक ट्रेलर जारी किया गया था। हम यहां आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं साथ ही बताएंगे कि कैसे आप इस पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Dream Cricket 24 के फीचर्स हैं जबरदस्त

Dream Cricket 24 में गजब के फीचर्स दिए गए हैं, इस गेम में सबकुछ 3D में देखने को मिलेगा जो गेमिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का काम करेगा और साथ ही इसमें आप अपने चहेत प्लेयर्स के साथ 3D टीम बना सकेंगे। इसकी खास बात है ये गेम एक ही समय में दो यूजर्स को एक साथ खेलने की अनुमति प्रदान करता है। यानी दो प्लेयर एक साथ एक दूसरे की टक्कर पर खेल पाएंगे। इस मोबाइल गेम में 3D तकनीक के साथ अन्य ऐप की तुलना ज्यादा बेहतर तरीके से गेमिंग कर सकेंगे।

Dream Cricket 24 पर ऐसे कर सकते हैं रजिस्टर

Dream Cricket 24 मोबाइल गेम पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की बात करें तो यूजर्स इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर इसका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसका ऐप भी प्ले स्टोर पर आपको मिल जाएगा। बता दें फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नहीं बताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026