---Advertisement---

Eco Friendly Fridge: अद्भुत! भीषण गर्मी में बिना बिजली के चलेगा आपका फ्रिज, यह सिर्फ इनोवेशन नहीं, दिमाग और तकनीक की क्रांति है; पैसों की भी होगी सेविंग

Eco Friendly Fridge: मार्केट में एक इको फ्रेंडली फ्रिज आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ सकते हैं। यह बिना बिजली के भी चल सकता है और इससे किसी तरह का पर्यावरण नुकसान भी नहीं होता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2026 3:51 अपराह्न

Eco Friendly Fridge
Follow Us
---Advertisement---

Eco Friendly Fridge: मई से सितंबर तक का दौर, मतलब गर्मी का भीषण प्रकोप, ऐसे में हर कोई बस ठंडक ही चाहता है। मगर आपको मिलता क्या है सिर्फ कैमिकल, जी हां, ठंडी हवा चाहिए, तो एसी यानी एयर कंडीशनर का सहारा और ठंडा पानी चाहिए, तो बिजली से चलने वाला फ्रिज। ऐसा ही है? मगर अब नहीं, अब मार्केट में इको फ्रेंडली फ्रिज आ गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा, खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए बिजली की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ऐसे में आप इसका यूज करके पैसों की भी अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।

‘इको फ्रेंडली फ्रिज’ के पीछे मनसुखभाई प्रजापति का दिमाग

आपने जो भी ऊपर इको फ्रेंडली फ्रिज को लेकर पढ़ा है, उसके पीछे मनसुखभाई प्रजापति का दिमाग है। इनके आइडिए ने तकनीक और फ्रिज सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। इसे “मिट्टीकूल फ्रिज” नाम दिया गया है, जोकि इंडिया के सबसे चर्चित इनोवेशन में से एक बन गया है। यह फ्रिज बिना बिजली के काम करता है और खास तरह की मिट्टी से बनाया जाता है। देखने में पूरी तरह से बिजली से चलने वाले मैटल के फ्रिज जैसा ही नजर आता है। मगर इसके पीछे की तकनीक और क्रिएटिविटी पर आप दिल हार सकते हैं। इस फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी के प्राकृतिक वाष्पीकरण तकनीक से अंदर का तापमान ठंडा रखता है। इसमें सब्जियां, फल और पानी कई दिनों तक ताजा रह सकते हैं।

‘इको फ्रेंडली फ्रिज’ बन सकता है मॉडर्न रेफ्रिजरेटर का बढ़िया विकल्प

जहां एक तरफ, मॉडर्न रेफ्रिजरेटर घर का एक जरूरी उपकरण बन गए हैं, लेकिन इसके कुछ छिपे हुए पर्यावरणीय नुकसान भी हैं। पारंपरिक रेफ्रिजरेटर बहुत अधिक बिजली खर्च करते हैं और ऐसे फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, जो ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में योगदान दे सकती हैं। ऐसे में यह इको फ्रेंडली फ्रिज उन इलाकों में काफी उपयोगी बन सकता है, जहां पर बिजली की आपूर्ति कभी भी बंद हो जाती है। इस दौरान फ्रिज में रखा हुआ सामान खराब हो जाता है। मगर यह इनोवेटिव आइडिया अब पूरा सिस्टम बदल सकता है।

Video Credit: ‘@SatendraSingh-g1z’- ‘YouTube’

 

जानिए क्या हैं इस “मिट्टीकूल फ्रिज” की खूबियां

वही, इको फ्रेंडली फ्रिज की खूबियों की बात करें, तो यह बिना किसी नुकसान के कई लाभ पहुंचा सकता है। मनसुखभाई प्रजापति के दिमाग और इनोवेशन के जरिए एक आलीशान और अद्भुत इको फ्रेंडली फ्रिज तैयार हुआ है। इससे कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

  • बिजली की जरूरत नहीं पड़ती
  • पर्यावरण के अनुकूल
  • ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद उपयोगी
  • मिट्टी से बनने के कारण कम लागत
  • पानी को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखता है।

कुल मिलाकर अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर बिजली की आपूर्ति सही नहीं है। साथ ही आप ज्यादा बजट अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, तो “मिट्टीकूल फ्रिज” या इको फ्रेंडली फ्रिज पर दांव लगा सकते हैं। यह फ्रिज किफाएती दाम पर लोगों को फ्रिज का फायदा भी देगा और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मई 11, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026

Anurag Dhanda

मई 11, 2026

Bhagwant Mann

मई 11, 2026

Redmi K100 Pro Max

मई 11, 2026

National Technology Day 2026

मई 11, 2026