---Advertisement---

नहीं थम रहे Elon Musk! गेम लवर्स के लिए जल्द लाएंगे स्ट्रीमर सिस्टम, युवाओं की आ सकती है मौज

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ नया करने वाले हैं। एलन मस्क ने एक ट्वीट करके एक बड़ी जानकारी दी है। मस्क जल्द ही वीडियो गेम स्ट्रीमर सिस्टम को ला सकते हैं।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 2, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसनों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क प्लेटफॉर्म पर काफी अधिक एक्टिव रहते हैं। ऐसे में मस्क ने हाल ही में एक ताजा ट्वीट कर बढ़िया जानकारी साझा की है। मस्क ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए एक वीडियो गेम स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी शेयर की है। आप भी जानें क्या है पूरी कहानी।

Elon Musk ने शेयर किया स्ट्रीमर सिस्टम

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कल रात वीडियो गेम स्ट्रीमर सिस्टम का परीक्षण किया गया। यह काम करता है!आज रात इस मंच पर लाइव टियर 100 नाइटमेयर डंगऑन को पूरा करने का प्रयास करूंगा।‘ एलन मस्क की 22 सेकेंड की वीडियो में दिख रहा है कि एक वीडियो गेम चल रही है। स्क्रीन पर एलन मस्क भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि मस्क जल्द ही एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ खास लाने वाले हैं। हालांकि, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स

वहीं, एलन मस्क को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वह एक मिनट में 142690 डॉलर (11870930 रुपये) कमाते हैं। हालांकि, एलन मस्क ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो उन्हें पैसे गंवाने पड़ते हैं। टेस्ला कंपनी में मस्क की 23 हिस्सेदारी है। मस्क ने जनवरी से जून 2023 के दौरान अपनी संपत्ति में 96.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही मस्क मौजूदा दौर में 248.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Leave a Comment