Email Fraud Alert: सावधान! एक क्लिक कर सकता है आपकी जिंदगी बर्बाद, यहां जानिए कैसे करें बचाव

Email Fraud Alert

Email Fraud Alert

Email Fraud Alert: लगातार तकनीकी बदलाव लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। वहीं, धोखेबाज इसी तकनीक के जरिए लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। इन दिनों आपने कई तरह के फ्रॉड के बारे में सुना या पढ़ा होगा।

मगर ईमेल फ्रॉड (Email Fraud) आपके लिए काफी भयावह साबित हो सकता है। दरअसल आम सा लगने वाला ईमेल आपकी लाइफ तहस-नहस कर सकता है। जी हां, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों में इस तरह की जालसाजी का भी नाम शामिल है। ऐसे में ईमेल धोखाधड़ी चेतावनी (Email Fraud Alert) को बिल्कुल भी इग्नोर न करें।

Email Fraud Alert की डिटेल

हाल के दिनों में ईमेल धोखाधड़ी के कई उदाहरण हैं। साइबर ठग आपको शिकार बनाने के लिए किसी भी तरह से आपसे संपर्क कर सकते हैं। आपके डिवाइस पर एक फोन कॉल करके वो कहेंगे कि वे किसी सर्विस प्रोवाइर कंपनी से बात कर रहे हैं। आपके डिवाइस की केवाइसी होनी है या कोई अपडेट करना है।

ऐसे में आप एक ईमेल पर क्लिक कर देना। जैसे ही आप ठग द्वारा ईमेल पर क्लिक करते हैं तो आपका डिवाइस हैक हो जाता है या फिर आपके फोन और डिवाइस से निजी जानकारियों को चुरा लिया जाता है। इसके बाद आपके फोन पर आने वाले सभी ओटीपी, ईमेल और एसएमएस पर उस जालसाज का कंट्रोल हो जाएगा।

Email Fraud Alert: ईमेल फ्रॉड से कैसे बचें

इस डिजिटल दौर में अपने पैसों और अपने डेटा को सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, आप कुछ सावधानियों के साथ इसे सुरक्षित रख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version