---Advertisement---

Emergency Alert System: फोन पर आए इमरजेंसी अलर्ट को लेकर न घबराएं! सोशल मीडिया पर आए कुछ चौंकाने वाले रिएक्शन

Emergency Alert System: 15 सितंबर को दोपहर के समय हर दूसरे शख्स के फोन पर अचानक से से एक बीप के साथ आवाज आने लगी। इसे देखकर लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 12:34 अपराह्न

Emergency Alert
Follow Us
---Advertisement---

Emergency Alert System: 15 सितंबर के दिन लोगों के स्मार्टफोन पर अचानक से एक बीप की आवाज आने लगी। एक मैसेज इस पर लगातार फ्लैश हो रहा था, साथ ही जोर से रिंग भी हो रही थी। हर शख्स के पास पहुंच रहे इस मैसेज ने सबको हैरान कर दिया। अचानक से आए इस संदेश ने लोगों को धबराने पर मजबूर कर दिया। हो सकता है कि आपने भी इस मैसेज को अपने फोन पर देखकर कुछ ही ऐसा रिएक्शन दिया हो। हालांकि, अब तक ये साफ हो चुका है कि इस मैसेज को भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय द्वारा भेजा गया था। आपको बता दें कि दूरसंचार मंत्रालय ने इस मैसेज को इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट (Emergency Alert) को सेल ब्रॉडकॉस्टिंग सिस्टम द्वारा भेजा गया था।

Emergency Alert पर लोगों के रिएक्शन

इस इमरजेंसी अलर्ट से लोगों के बीच खलबली पैदा हो गई। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्श दिए। इस इमरजेंसी अलर्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये मुद्दा काफी छाया रहा। जानिए लोगों ने इस पर क्या कुछ रिएक्शन दिए और क्या कहा।

लोगों ने समझा स्कैम का नया तरीका

फोन पर आए इस इमरजेंसी अलर्ट को कई लोगों ने ऑनलाइन ठगी का नया तरीका समझा। वहीं, काफी लोग ये सोचने लगे कि उनके साथ स्कैम हो गया है। लोगों का कहना था कि उन्होंने ओके बटन दबा दिया है, अब स्कैमर उनके फोन को हैक कर लेगा, या फिर सरकार उनके डेटा का इस्तेमाल करेगी। इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर छाई रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 24, 2026

Motorola Razr 70 Ultra

अप्रैल 24, 2026

iQOO 16

अप्रैल 24, 2026

GPT-5.5

अप्रैल 24, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 23, 2026

iPhone 18 Pro

अप्रैल 23, 2026