Facebook Alert: सावधान! क्या सेफ है एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स की निजी जानकारी? डेटा लीक से बचने के लिए करें ये काम

Facebook Alert

Facebook Alert

Facebook Alert: अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का आनंद उठाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने फेसबुक अलर्ट (Facebook Alert) जारी किया है। मेटा ने कई कंपनियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

मेटा के मुताबिक, आठ आईटी कंपनियां एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज डिवाइसेस पर लगातार नजर रख रही थी। ये कंपनियां यूजर्स की जासूसी कर रही थी और उनके अहम डेटा को चुरा रही थी।

मेटा ने Facebook Alert जारी करते हुए दी बड़ी जानकारी

इसके साथ ही सोशल इंजीनियरिंग और फिशिंग एक्टिविटी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा था। मेटा ने खुलासा किया है कि इसके लिए खास तरह के SMS तकनीक का इस्तेमाल हो रहा था।

मेटा ने इन कंपनियों के खिलाफ लिया एक्शन

मेटा ने बताया है कि उसने ऐसी आठ कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया है। ये कंपनियां स्पेन, इटली और यूएई देशों की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जानकारी मेटा की थ्रेट रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कंपनियों के टारगेट पर एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज यूजर्स थे। इसमें आठ कंपनियों के नाम नीचे दिए गए हैं।

यूजर्स का डेटा पर रखते थे बारीकी से नजर

मेटा की Adversarial Threat Report के मुताबिक, ये कंपनियां मालवेयर का इस्तेमाल करके यूजर्स की कई अहम जानकारियों को चुरा रही थी। इसमें यूजर्स की लोकेशन, फोटो, कॉन्टैक्ट्स डिटेल, ईमेल, एसएमएस, सोशल मीडिया आदि जानकारियों को लगातार ट्रैक किया जा रहा था। साथ ही ये मालवेयर यूजर्स के स्क्रीनशॉट्स, माइक्रोफोन और कैमरा का भी एक्सेस हो रहा था।

डेटा लीक से कैसे बचें यूजर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version