---Advertisement---

Flipkart Big Diwali Sale 2023: फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल करवाएगी सस्ते में शॉपिंग, इन प्रोडक्ट्स पर होगी ऑफर्स की बारिश

Flipkart Big Diwali Sale 2023: फ्लिपकार्ट ने इस सेल का ऐलान कर दिया है। दिवाली सेल में ई-कॉमर्स साइट्स की तरफ से गजब के ऑफर्स दिए जाएंगे। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 31, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Flipkart Big Diwali Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Diwali Sale 2023: फेस्टिव सीजन वाकई शॉपिंग करने वालों के लिए शानदार होता है। इस मौके पर ई-कॉमर्स साइट्स की तरफ से जमकर ऑफर्स दिए जाते हैं। हाल ही में फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल खत्म हुई तो अब फ्लिपकार्ट ने एक और खुशखबरी ग्राहकों को दे दी है। दरअसल, फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक और सेल का ऐलान कर दिया गया है। हम यहां बताने वाले हैं कि सेल के दौरान किन-किन प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स की बारिश होगी।

कब होगा सेल का आगाज?

फ्लिपकार्ट ने हाल ही में Big Diwali Sale का ऐलान किया है और इससे जुड़ी ज्यादातर जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सामने भी आ चुकी है। ये सेल 2 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगी। यानी साफ है कि ग्राहकों को कम दाम में शॉपिंग करने के लिए अच्छा खासा वक्त मिलेगा। इसमें एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट मिलेगी।

किन प्रोडक्ट्स मिलेंगे ऑफर्स

साइट पर जो जानकारी लाइव की गई है। उससे पता चलता है फ्लिपकार्ट ओरिजिनल्स के तहत फ्लिपकार्ट की तरफ से 60 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इसमें वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, साउंड बार ग्रूमिंग किट वगैरह सस्ते दाम में खरीददारी के लिए उपलब्ध होंगे। यहां से पता चला है कि मोटोरोला के 4k Smart TVs की शुरुआत यहां 9899 रुपये से हो जाएगी तो वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 6490 रुपये होगी। इसके अलावा 3499 रुपये की कीमत पर अच्छी क्वालिटी के साथ आने वाले साउंडबार खरीदे जा सकेंगे।

स्मार्टफोन्स पर भी होगी गज़ब की डील

फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में स्मार्टफोन्स खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए भी अच्छा मौका होगा। क्योंकि बिग दिवाली सेल 2023 में Apple, Xiaomi, OnePlus,Vivo सहित कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स ऑफर्स में मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026