---Advertisement---

Flipkart Sale: महज 1 रुपये में खरीद सकते हैं ब्रांडेड आइटम्स, फटाफट जानें इस स्पेशल ऑफर का कैसे उठाएं फायदा

Flipkart Sale: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 1 रुपये खर्च करके कई बड़ी कंपनियों के सामान को अपना बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक काम करना होगा। जानें क्या है पूरी जानकारी

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 3, 2023 5:09 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Sale: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए। दरअसल फेस्टिव सीजन के दौरान अक्सर कई शॉपिंग प्लेटफॉर्म अपनी साइट पर सेल का आयोजन करती हैं। कंपनियां सेल में ग्राहगों को लुभाने के लिए कई तरह के खास आकर्षक ऑफर्स भी देती हैं। ऐसे कई ऑफर्स होते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। हम आपको एक ऐसे ही ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको काफी फायदा हो सकता है। आप फ्लिपकार्ट (Flipkart Sale) प्लेटफॉर्म से सिर्फ 1 रुपये खर्च करके अपने लिए एक ब्रांडेड सामान खरीद सकते हैं। जानें क्या है डील की फुल जानकारी।

फ्लिपकार्ट स्टील डील्स में मिलेगा लाभ

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से आप केवल 1 रुपये में कई बड़ी कंपनियों के बढ़िया प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। ऐसी डील्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। फ्लिपकार्ट ग्रोसरी सेक्शन में जाकर स्टील डील्स के जरिए आप इसका लाभ ले सकते है। साइट पर बताया गया है कि ये 600 रुपये तक की खरीदारी पर स्टील डील्स है।

जानें क्या है फ्लिपकार्ट का 1 रुपये वाला ऑफर

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट के ग्रोसरी सेक्शन के प्रोमोशोशनल सेक्शन में रोजाना कई नए प्रोडक्ट्स जुड़ते हैं। इसमें फूड आइटम, कोल्ड ड्रिंक, चीनी, ऑयल, घर का सामान, पैक्ड फूड और स्नैक्स आदि खरीदें जा सकते हैं। ये सब 1 रुपये में मिलता है। फ्लिपकार्ट का ग्रोसरी स्टोर देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। यहां से आप 20 रुपये का सामान खरीदकर भी लाभ उठा सकते हैं।

1 रुपये में कैसे करें खरीदारी

अगर आप फ्लिपकार्ट से इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको प्लेटफॉर्म पर पहले से अपनी पसंदीदा आइटम्स को कार्ट में डालकर रखना होगा। फ्लिपकार्ट 1 रुपये स्टोर वाला ऑफर दिन में कुछ मिनटों के लिए ही होता है। साथ ही ये डील दिन में कब शुरू होती है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आपको लगातार प्लेटफॉर्म पर नजर रखनी होती है और जब भी ये ऑफर स्टार्ट होता है तो अपनी सेलेक्टेड आइटम्स के लिए भुगतान करके उसे खरीद सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Huawei Pura 90 Plus

अक्टूबर 29, 2026

Moto G47 Power

अक्टूबर 28, 2026

iPhone Duo

अक्टूबर 27, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Leave a Comment