---Advertisement---

Gmail Address Change: गुडन्यूज! नए साल में गूगल दे सकता है बड़ा तोहफा, सालों बाद यूजर्स को मिलेगी खास सुविधा; जानें काम की खबर

Gmail Address Change: गूगल अपने जीमेल ऐप में बड़ा बदलाव कर सकता है। यूजर्स की कई सालों पुरानी मांग पर दिग्गज टेक कंपनी आगे बढ़ सकती है। नई सुविधा से यूजर्स को काफी लाभ होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2025 5:49 अपराह्न

Gmail Address Change
Follow Us
---Advertisement---

Gmail Address Change: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर है, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। यह तो आप जानते ही होंगे कि फिजिकल एड्रेस की तरह ही डिजिटल पता भी होता है। अधिकतर लोग इसे जीमेल एड्रेस कहते हैं। ऐसे में गूगल आपका डिजिटल एड्रेस बदलने वाला है। जी हां, आपने सही पढ़ा, गूगल कई सालों बाद जीमेल में एक खास बदलाव करने जा रहा है। ‘9to5google’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

Gmail Address Change: गूगल दे सकता है नए धांसू फीचर का बड़ा सरप्राइज

रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल एक नया ऑप्शन ला रही है, जिससे यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, भले ही वह “@gmail.com” एड्रेस हो। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि काफी यूजर्स अपने गूगल एड्रेस बदलना चाहते हैं, मगर वर्तमान में इसके लिए उन्हें नया अकाउंट बनाना पड़ता है। ऐसे में अब बिना नया अकाउंट बनाए मौजूदा जीमेल एड्रेस को बदला जा सकेगा।

जीमेल पता बदलने पर इन चीजों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

अगर आप अपने पुराने जीमेल पते को बदलना चाहते है, तो आने वाले कुछ समय में यह मुमकिन हो पाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है यूजर्स अपना जीमेल एड्रेस बदल सकते हैं। जबकि यूजर्स का पुराना ईमेल एड्रेस पहले की तरह ही ईमेल इनबॉक्स में ईमेल लेता रहेगा। बताया जा रहा है कि जीमेल एड्रेस बदलने पर यूजर्स को सिर्फ साइन-अप के लिए नया एड्रेस मिल जाएगा। मगर जीमेल अकाउंट में एक्सेस लेने में कोई बदलाव नहीं होगा। यूजर्स के डेटा में कोई भी गड़बड़ नहीं होगी। साथ ही सभी ईमेल, कॉन्टैक्ट्स, ड्राइव फाइलें, फोटो, सब्सक्रिप्शन और खरीदारी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी।

नए फीचर में मिलेंगी कई सुविधाएं

गूगल यूजर्स को लंबे टाइम बाद बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है, कुछ शर्तों को भी रखा जा सकता है। एक बार यूजर्स ने अपना जीमेल एड्रेस बदल दिया, तो अगले 1 साल तक उस ईमेल को बंद या बदल नहीं सकते हैं। यूजर्स कुल 3 बार अपना जीमेल एंड्रेस बदल सकते हैं, हर अकाउंट के लिए अधिकतम सीमा एड्रेस 4 रखी गई है। पुराना वाला जीमेल एड्रेस का एक्सेस किसी अन्य यूजर को नहीं दिया जाएगा।

जल्द हो सकता है रोलआउट

गूगल के इस फीचर का फायदा उन लोगों को होगा, जिन्होंने कई सालों पहले एक अनप्रोफेशनल नाम से अपना जीमेल बनाया था। ऐसे में अब गूगल का नया फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही अगर आप मौजूदा डेटा को नए अकाउंट में माइग्रेट नहीं करना चाहते हैं, तो भी यह काफी बढ़िया रह सकता है। हालांकि, अभी तक गूगल का यह आगामी फीचर पूरी तरह से रोलआउट नहीं हुआ है। मगर आने वाले समय में गूगल इसे भारत समेत पूरी दुनिया में पेश कर सकता है। फिलहाल इसके रोलआउट होने का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026