---Advertisement---

Google Bard: गूगल बार्ड की मदद से आसानी से किए जा सकते हैं ये काम, जानें AI चैटबॉट के सही इस्तेमाल का प्रोसेस और ऐसे बनें स्मार्ट यूजर!

Google Bard: गूगल बार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ ऐसी चीजें भी पता होनी चाहिए जो आपको स्मार्ट यूजर बना सकती है। चलिए यहां इसी के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 3, 2023 5:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Bard: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) के युग में कोई खुद को कितना भी इससे दूर रखना चाहे तब भी वह किसी न किसी तरह से तो इससे प्रभावित हो ही जाता है। वर्तमान समय में तो ढेरों ऐसे चैटबॉट्स आ चुके हैं, जो घंटों का मिनटों में ही निबटा देते हैं बस जरूरत होती है तो उन्हें सलीके से इस्तेमाल करने की, हम यहां आपके लिए गूगल बार्ड को यूज करने के कुछ यूनिक तरीके लेकर आए हैं। जिन्हें आप यूज करेंगे तो आप अपने दोस्तों के ग्रुप में कूल लगेंगे या फिर स्मार्ट यूजर कहलाएंगे और सबसे जरुरी अपने काम को मिनटों में कर पाएंगे।

शॉपिंग भी कर सकता है गूगल बार्ड

ऑनलाइन शॉपिंग करना एक बहुत बड़ा सिरदर्द होता है क्योंकि अपने लिए बेस्ट डील तलाशने के लिए हमें कई वेबसाइट्स पर जाकर देखना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये काम गूगल बार्ड भी कर सकता है। आप पूछेंगे कैसे तो बस आपको इसके लिए गूगल बार्ड को एक प्रॉम्प्ट देना है। बार्ड पर आप प्रोडक्ट का नाम डालकर अपने लिए बेस्ट डील तलाश सकते हैं। ये आपके लिए सर्च फिल्टर करके सही वेबसाइट्स की लिस्ट दे देता है।

ट्रिप प्लान भी बना सकता है बार्ड

बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आपके लिए गूगल बार्ड ट्रिप प्लान भी बना सकता है। अगर आप बार्ड से अपनी पंसद और बजट के अनुसार बेस्ट डेस्टिनेशन पूछते हैं तो ये सबकुछ डिटेल के साथ बता देता है और इतना ही नहीं ट्रिप के लिए वकायदा प्लानिंग भी बता देता है। इसके लिए आपको प्रोम्प्ट में जगह का नाम,बजट और कितने दिन की ट्रिप है, डालना होता है।

ये करेंगे तो बन जाएगी बात

अगर आप गूगल बार्ड के जरिये किसी भी चीज पर नोट लिखवाना चाहते हैं या फिर वीडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखवाना चाहते हैं तो यहां भी गूगल बार्ड आपको निराश नहीं करता है। क्योंकि यहां आप एक छोटे से प्रोम्प्ट के दम पर ही बढ़िया सी स्क्रिप्ट लिखवा सकते हैं। साथ ही वीडियो के टाइटल और टैग भी खोज सकते हैं।

ये ट्रिक देगी आपको परफेक्ट रिजल्ट

गूगल बार्ड को इस्तेमाल करना आसान तो है लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट निकलवाना बेहतर प्रोम्प्ट पर ही निर्भर करता है। गूगल बार्ड को जितने बेहतर तरीके से आप समझा सकते हैं यानी उससे प्रश्न पूछ सकते हैं यह आपके लिए उतने ही परफेक्ट रिजल्ट देने का काम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment